कोटा में एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ा तापमान: मानसून सक्रिय होने के बाद भी तेज बारिश नहीं हुई, अब तक 36 प्रतिशत कम बरसात - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Monsoon Update | Heavy Rain Forecast & Humidity Levels Rise कोटा में एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ा तापमान:मानसून सक्रिय होने के बाद भी तेज बारिश नहीं हुई, अब तक 36 प्रतिशत कम ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Monsoon Update | Heavy Rain Forecast & Humidity Levels Rise
कोटा में एक दिन में ढाई डिग्री बढ़ा तापमान:मानसून सक्रिय होने के बाद भी तेज बारिश नहीं हुई, अब तक 36 प्रतिशत कम बरसात
- कॉपी लिंक
हाड़ौती अंचल सहित कोटा शहर में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। शहर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। हालांकि पूरे शहर में बारिश का दौर नहीं था। कहीं हल्की बारिश होती रही तो कहीं बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई।
गुरूवार को कोटा में 3.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुक कर हुए फुहारों के दौर के बीच देर शाम काली घटाओं का डेरा जमा रहा। आसमान में बिजली कड़कती रही और बादलों की गर्जना से देर रात तक तेज बारिश के आसार बने रहे।
आज सुबह से छाए बादल
जिसके चलते उमस का दौर बरकरार है। शुक्रवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन अभी बारिश नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन कोटा शहर के ऊपर से होकर गुजरी है। इसी मौसमी तंत्र के प्रभाव से शहर में बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में कोटा संभाग में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
तापमान में हो रहा बदलाव
इधर मौसम के बदलते रूप के चलते कोटा शहर में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को जहां शहर में अधिकतम तापमान 29.8 पहुंच गया था वहीं एक दिन में पारा बढ़कर 32.3 तक पहुंच गया। जिसके चलते गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम पारे में भी मामूली बढोत्तरी हुई है।
कोटा बैराज से निकासी जारी
कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी की निकासी लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार दायीं मुख्य नहर में 3525 क्यूसेक और बायीं मुख्य नहर में 1300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है और अभी 853 फीट पानी है। चूंकि फसलों में पानी दिया जा रहा है इसलिए अभी यहां जलस्तर बढ़ा हुआ है।
- गुजरात में भारी बारिश, राणकपुर और अरावली एक्सप्रेस रद्द: आबूरोड स्टेशन पर ही यात्रियों को उतरना पड़ा, रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की बताने के लिए बनाया स्पेशल काउंटर
- 'भास्कर समाधान' का असर: सीवरेज लाइन का काम हुआ शुरु, स्ट्रीट लाइट की समस्या भी हुई दूर, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव चेतन बने 'पब्लिक के स्टार'
- कोटा में आज 3 घंटे तक होगी बिजली कटौती: महात्मा गांधी कॉलोनी, चंद्रेसल रोड, कालातालाब इलाके में रहेगा पावर कट, लाइनों के मेंटेनेंस का काम होगा
- LIVEराजस्थान-मुंबई रूट की 3 ट्रेन कैंसिल,आज भारी बरसात का अलर्ट: भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत, उदयपुर के लसाड़िया में 11 इंच पानी बरसा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में हुई मूसलाधार बारिश, गलियों में नदी की तरह बहा पानी, सिरोही में भी झमाझम

Give Up Campaign बना गरीबों के लिए वरदान, राजस्थान में 1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ

जोधपुर में बारिश का दौर शुरू: त्रिपोलिया बाजार में सड़क बनी दरिया, शहर के कई इलाकों में हो रही बारिश - Jodhpur News


