जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार Rajasthan News In Hindi: जयपुर रेंज में मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तीन दिवसीय…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
Rajasthan News In Hindi: जयपुर रेंज में मुख्यमंत्री और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान में राजस्थान पुलिस ने 803 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान पुलिस ने जयपुर रेंज में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 803 बदमाशों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई. अभियान के दौरान जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनूं जिलों में एक साथ व्यापवाक कार्रई की गई.
ऑपरेशन के लिए 1,519 पुलिसकर्मियों की 350 टीमों ने दी दबिश
पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए 1,519 पुलिसकर्मियों की 350 टीमें बनाई, जिन्होंने कुल 2,062 स्थानों पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में 80 नए केस दर्ज किए गए और 95 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 130 साइबर अपराध हॉटस्पॉट और गैंगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 56 संदिग्धों को पकड़ा गया. इनमें 7 मामले दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
अभियान के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाश, महिला अपराधों में वांछित आरोपी, स्थायी वारंटी और गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की. पुलिस ने 501 लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया. इसके अलावा 119 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई, 26 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया और पांच इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया.
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अभियान में 2 देशी कट्टे, एक पिस्टल बरामद, NDPS Act में मामला दर्ज
अवैध हथियार और नशे के कारोबार पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा. अभियान के दौरान 2 देशी कट्टे, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए. वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और 15 ग्राम स्मैक व 142 ग्राम अफीम जब्त की गई. आबकारी एक्ट के तहत 32 मामले दर्ज कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 179 लीटर देशी और 59 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद की गई.
जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि अपराधियों, साइबर गैंग और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


