34 SI के तबादले: DIG राहुल कोटोकी ने जारी किए तबादला आदेश, जोधपुर कमिश्नरेट से 8 SI जोधपुर रेंज में भेजे गए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - DIG Rahul Kotoki Issues Transfer Order | Jodhpur Police 34 SI Transferred 34 SI के तबादले:DIG राहुल कोटोकी ने जारी किए तबादला आदेश, जोधपुर कमिश्नरेट से 8 SI जोधपुर रेंज में भेज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- DIG Rahul Kotoki Issues Transfer Order | Jodhpur Police 34 SI Transferred
34 SI के तबादले:DIG राहुल कोटोकी ने जारी किए तबादला आदेश, जोधपुर कमिश्नरेट से 8 SI जोधपुर रेंज में भेजे गए
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 उप निरीक्षकों (SI) के तबादला आदेश जारी किए हैं। महानिरीक्षक पुलिस (मुख्यालय) राहुल कोटोकी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गृह जिले में पदस्थापित उप निरीक्षकों (SI) को निर्धारित नीति
जोधपुर कमिश्नरेट से 8 SI जोधपुर रेंज में भेजे गए
आदेश के अनुसार जोधपुर आयुक्तालय में कार्यरत आठ उप निरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर जोधपुर रेंज में स्थानांतरित किया गया है। वहीं एक उप निरीक्षक को सेवानिवृत्ति में दो वर्ष से कम अवधि शेष होने के कारण जोधपुर आयुक्तालय के नॉन-फील्ड पद पर लगाया गया है।
जयपुर आयुक्तालय से CID-CB और सिविल राइट्स में तबादले
जयपुर आयुक्तालय में कार्यरत कई उप निरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर सीआईडी (सीबी) और सिविल राइट्स (सीआईडी-सीबी) में स्थानांतरित किया गया है। इनमें अर्जुन लाल, बाबूलाल, दिलीप सिंह, रज्जाक अहमद और रामेश्वर लाल सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
अजमेर और जयपुर रेंज में भी भेजे गए अधिकारी
तबादला सूची में कुछ उप निरीक्षकों को जयपुर आयुक्तालय से अजमेर रेंज और जयपुर रेंज में भी पदस्थापित किया गया है। ओमप्रकाश, राजेन्द्र सिंह और रामकिशोर को अजमेर रेंज भेजा गया है, जबकि सरदारमल को जयपुर रेंज में लगाया गया है।
सेवानिवृत्ति के करीब अधिकारियों को नॉन-फील्ड पोस्टिंग
आदेश में उन अधिकारियों को विशेष राहत दी गई है जिनकी सेवानिवृत्ति में दो वर्ष से कम समय शेष है। ऐसे कई उप निरीक्षकों को जयपुर आयुक्तालय के नॉन-फील्ड पदों पर पदस्थापित किया गया है। इनमें कमलेश कुमारी, शारदा देवी, अब्दुल सलीम, भैरूराम, गोपाल लाल, साबिर खान और गीता देवी शामिल हैं।
गृह जिला नीति के तहत हुए तबादले
पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादले गृह जिला नीति और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उत्तर भारत में साइबर अपराध की बढ़ती चुनौती: दिल्ली और राजस्थान सबसे आगे

कोटा में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर कई सेंटर सीज

जयपुर में दोस्त की हत्या के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव कर दिखाया दुस्साहस


