नेपाल त्रासदी के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पशुपतिनाथ तीर्थ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित
नेपाल त्रासदी के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पशुपतिनाथ तीर्थ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
नेपाल त्रासदी के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पशुपतिनाथ तीर्थ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित
मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Published : August 27, 2026 at 7:59 PM IST
जयपुर: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और वहां बने कठिन हालात को देखते हुए राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल के काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्तावित यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक काठमांडू की हवाई तीर्थ यात्रा को स्थगित किया गया है. सरकार ने यह फैसला नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद पैदा हुए हालात, प्रभावित बुनियादी ढांचे और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है.
सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकताः देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है. नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद कई क्षेत्रों में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं. ऐसे में बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी या संभावित खतरे का सामना नहीं करना पड़े, इसे देखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी स्थिति में वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहती.
27 से 31 अगस्त तक यात्रा पर रोकः राजस्थान सरकार के निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत काठमांडू जाने वाली यात्रा 27, 28, 29, 30 और 31 अगस्त तक स्थगित रहेगी. इस अवधि में प्रस्तावित हवाई यात्रा संचालित नहीं की जाएगी. यह फैसला उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो इस योजना के तहत पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल जाने वाले थे. देवस्थान मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों और उनके परिवारों को आश्वस्त किया है कि यात्रा को स्थायी रूप से रद्द नहीं किया गया है. नेपाल में परिस्थितियां सामान्य होने और यात्रा के लिए अनुकूल माहौल बनने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जाएगा. देवस्थान विभाग नेपाल में मौसम, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग

निकाय चुनाव 2026: अजमेर और सिरोही में टिकट न मिलने से बीजेपी में बगावत, नाराज नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल


