जयपुर में बॉस ने युवती से रेप किया: कस्टमर रिव्यू के बहाने होटल ले गया, अश्लील वीडियो से 2 महीने तक किया ब्लैकमेल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Boss Rapes Employee | Blackmails Victim With Obscene Video जयपुर में बॉस ने युवती से रेप किया:कस्टमर रिव्यू के बहाने होटल ले गया, अश्लील वीडियो से 2 महीने तक किया ब्लैकम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Boss Rapes Employee | Blackmails Victim With Obscene Video
जयपुर में बॉस ने युवती से रेप किया:कस्टमर रिव्यू के बहाने होटल ले गया, अश्लील वीडियो से 2 महीने तक किया ब्लैकमेल
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक कंपनी के बॉस के युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कस्टमर रिव्यू के बहाने युवती को होटल ले गया था। फिर नाश्ते में नशा मिलाकर खिला दिया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी बॉस दो महीने तक रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। 10 जुलाई को पीड़िता ने एक कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर जॉइन किया था। आरोप है कि 13 जुलाई को कंपनी के बॉस ने युवती को अपने केबिन में बुलाया। अगले दिन सुबह ऑफिस जल्दी आने की कहकर मीटिंग और डेमो के लिए कस्टमर के पास चलने के बारे में बताया।
होटल में नाश्ते में मिलाया नशा
पीड़िता 14 जुलाई की सुबह कस्टमर को डेमो करवाने के लिए बॉस के साथ गई। बॉस ने ऑफिस लौटते समय होटल में चलने के लिए कहा। एक कस्टमर के रिव्यू का वीडियो बनाने के बारे में बताया। काफी इंतजार करने के बाद कस्टमर नहीं आया। बॉस ने नाश्ता करने की बात कहकर खाना लाकर दिया। नाश्ता खाने के बाद बेहोशी छाने लगी। तबीयत ठीक नहीं लगने की कहकर होटल के रुम में आराम करने के लिए भेज दिया।
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी बॉस ने युवती से रेप किया। दुष्कर्म कर अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप रहने के लिए कहा। जान से मारने की धमकी देने के साथ वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
2 महीने में 10-12 बार रेप
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी बॉस ने 19 जुलाई को दूसरे होटल में मिलने बुलाया। मिलने जाने पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। ब्लैकमेल कर बेहोशी की हालत में रेप किया। पिछले 2 महीने में आरोपी बॉस अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ 10-12 बार रेप किया।
परिवार से किया दूर
ब्लैकमेल कर कंपनी की दूसरी ब्रांच में शिफ्ट होने का दबाव बनाया। दूसरी ब्रांच के लिए परिवार को राजी करने के लिए कहा। परिवार के मना करने पर घर छोड़ने के लिए कहा। युवती घर छोड़कर ऑफिस चली गई। परिवार सदस्यों के मनाने आने पर उन्हें वापस लौटा दिया। 27 जुलाई को घरवाले ऑफिस लेने आए। साथ जाने से मना करने पर कंपनी से बाहर जाते ही आरोपी बॉस ने कुछ गुंडे लड़के बुलाकर भाई पर चाकू से हमला करवाया।
ब्लैकमेलिंग से हो गई परेशान
ब्लैकमेल कर पिछले करीब 2 महीने तक आरोपी रेप करता रहा। ब्लैकमेलिंग के साथ ही उसे परिवार पर आरोपी बॉस की ओर से हमला करवाने का पता चला। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
- परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज
- जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा: विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए
- रूसा फंड से विकसित सुविधाओं की गुणवत्ता परखी: शाकम्भर कॉलेज में प्रयोगशालाओं से लेकर स्मार्ट क्लासरूम तक का निरीक्षण
- LIVEराजस्थान से CJP-प्रदर्शन में जाने वाले लोगों को रोका: जयपुर में 24 प्रदर्शनकारी पाबंद, सीकर से वकील को पकड़ा; दीपके को पीटने की धमकी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: सरकार का ‘नो टैगिंग’ दावा फेल? किसान बोले बना नैनो किट के नहीं मिलती डीएपी

राजस्थान: उदयपुर जेल में बदमाश को वीआईपी सुविधाएं देने के मामले में तीन गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज

परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज - Jaipur News


