परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Kidnap & Rape Case | Accused Arrested Under POCSO परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप:धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Kidnap & Rape Case | Accused Arrested Under POCSO
परिचित ने किडनैप कर नाबालिग से किया रेप:धोखे से मिलने बुलाया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा; पोक्सो में केस दर्ज
- कॉपी लिंक
जयपुर से किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने बुलाकर नाबालिग को आरोपी परिचित उठा ले गया। दस दिन तक बंधक बनाकर नाबालिग के साथ आरोपी ने रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान व मेडिकल के बाद पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी को शुक्रवार दोपहर अरेस्ट किया है।
परिचित ने मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप किया
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की को किडनैप कर रेप किया गया। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी युवक से उसकी बातचीत होती रहती थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलने-जुलने लगा। 15 सितम्बर को धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर बहला-फुसलाकर आरोपी उसका किडनैप कर ले गया। घर से अचानक लापता होने पर परिजनों ने नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी।
10 दिन बंधक बनाकर रखा
पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश की। पुलिस टीम करीब 10 दिन बाद नाबालिग को महेन्द्रगढ से ढूंढकर जयपुर लाई। नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज करने पर किडनैप कर 10 दिन तक बंधक बनाकर देहशोषण करने का पता चला। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी परिचित को शुक्रवार दोपहर दबिश देकर धर-दबोचा।
- जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा: विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए
- जयपुर में ओटीएस,बी-2 बाईपास,रिद्धि-सिद्धि पर होते ज्यादा एक्सीडेंट: ट्रैफिक पुलिस ने 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए; जनवरी से अब तक 560 मौत हो चुकी
- चौमूं में 52 साल से रामलीला के पीछे 2 सेवाभावी: मेकअप और वेशभूषा से कलाकारों के किरदारों को दे रहे जीवंत रूप
- जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों का हल्लाबोल: अधीक्षण अभियंता नदारद, पेंशन, बकाया वेतन फिक्सेशन और पदनाम परिवर्तन के लंबित मामलों पर भड़का आक्रोश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में टूरिस्ट सीजन में बदलेगा ट्रैफिक; कहीं आपका रास्ता तो बंद नहीं?

राजस्थान पुलिस ने बनाई देश की पहली पुलिस पोलो टीम

जयपुर में सवारी बने बदमाशों ने ऑटो ड्राइवर को लूटा: विरोध करने पर की मारपीट, गले पर चाकू रखकर निकाले रुपए - Jaipur News


