होम›धर्म-आस्था›राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला, जानें ऐसा क्यों हुआ
धर्म-आस्था

राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला, जानें ऐसा क्यों हुआ

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान किया है। धनतेरस को होने वाली वोटिंग के चलते पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए प्रक्रिया को 1-1 दिन पहले कर दिया गया…

Navbharat Times के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला, जानें ऐसा क्यों हुआ

सौजन्य से:- Navbharat Times

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान किया है। धनतेरस को होने वाली वोटिंग के चलते पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की तारीखों में बड़ा बदलाव करते हुए प्रक्रिया को 1-1 दिन पहले कर दिया गया है।

जयपुर: दो दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करते हुए चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया था। दो दिन बाद ही खुद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संशोधित कार्यक्रम में चुनाव के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया में बदलाव किया गया है जबकि चौथे चरण के चुनाव का शेड्यूल यथावत रखा गया है।

हर कार्य एक दिन पहले किया

निर्वाचन आयोग ने पहले चरण, दूसरे चरण और तीसरे चरण के चुनाव शेड्यूल में बदलाव किया है। इन तीनों चरणों की मतदान प्रक्रिया को एक एक दिन पहले करना तय किया है। यानी पोलिंग पार्टियों के रवाना होने, मतदान केंद्र तक पहुंचने, नामांकन दाखिल करने और मतदान के कार्य पूर्व निर्धारित कार्य दिन से एक दिन पहले संचालित होंगे। चौथे चरण की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसे यथावत रखा गया है।

पढ़ें तीनों चरणों का संशोधित शेड्यूल

प्रथम चरण

21-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच 22-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 23-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन 24-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान 25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

द्वितीय चरण

27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच 28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन 30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान 31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

तृतीय चरण

02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच 03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन 05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान 06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव

बदलाव की वजह धनतेरस

पूर्व में घोषित चुनाव शेड्यूल में धनतेरस और छोटी दीपावली के दिन चुनावी कार्यक्रम तय था। यानी 6 नवंबर को धनतेरस है जो कि तीसरे चरण की मतदान तारीख थी। धनतेरस के दिन 6 नवंबर को तीसरे चरण की 3605 ग्राम पंचायतों में मतदान होना था लेकिन धनतेरस की वजह से पूरा शेड्यूल बदला गया है। गौरतलब है कि धनतेरस हिंदुओं का बड़ा पर्व है। लोग धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और खरीददारी करते हैं। इस दिन की गई खरीददारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर धनतेरस के दिन मतदान हुआ तो वोटिंग कम रहने के आसार थे। इसी वजह से पूरा शेड्यूल बदल दिया गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें