पुलिस जवान की अंत्येष्टि, बेटे को सौंपा गया तिरंगा - Sirohi News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sirohi - Police Constable Cremated, Tricolour Handed Over To Son पुलिस जवान की अंत्येष्टि, बेटे को सौंपा गया तिरंगा - कॉपी लिंक कस्बे के पास स्थित ढाणी चेतन दास वाली पुलिस के जवान की सम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sirohi
- Police Constable Cremated, Tricolour Handed Over To Son
पुलिस जवान की अंत्येष्टि, बेटे को सौंपा गया तिरंगा
- कॉपी लिंक
कस्बे के पास स्थित ढाणी चेतन दास वाली पुलिस के जवान की सम्मान से अंत्येष्टि की गई। परिजनों ने बताया कि हरिराम यादव (40) पुत्र जमनाराम यादव राजस्थान पुलिस चित्तौड़गढ़ में तैनात थे।
मंगलवार को रात 3 बजे घर लौटे थे। घर आने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उन्हें नीमकाथाना के राजकीय कपिल चिकित्सालय लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। जवान का शव घर पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। नीमकाथाना कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह सहित अनेक जवान वहां पर पहुंचे। जवानों ने सलामी देकर सम्मान से उनकी अंत्येष्टि की। जवान के बेटे अनीष यादव ने मुखाग्नि दी। अनीष यादव को थानाधिकारी द्वारा तिरंगा सौंपा गया। जवान के दो बेटे हैं। उनमें बड़ा अनीष 14 वर्ष का है। वह 10वीं में पढ़ता है तथा छोटा आयुष यादव प्रथम कक्षा में पढ़ता है। इस मौके पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, प्रमोद सिंह बजौर, राजेंद्र यादव, कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह, गोकुल यादव, बनवारी लाल यादव, देशराज थेबड़, रणधाव सिंह व डॉ. जेपी यादव सहित अनेक लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: 26 साल से फरार डकैत मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, पेट्रोल पंप से लूटे थे एक लाख 64 हजार रुपये - jaipur dacoit absconding for 26 years arrested in madhya pradesh

एक परिवार ऐसा भी: राजस्थान के भीलवाड़ा में पंचायत चुनाव में उतरेगी चौथी पीढ़ी

उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे पर 11.70 ग्राम एमडीएमए जब्त, 2 जने गिरफ्तार - Chittorgarh News


