गौ अधिकार हुंकारमहासभा कल जयपुर में - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Cow Rights Rally In Jaipur Tomorrow गौ अधिकार हुंकारमहासभा कल जयपुर में - कॉपी लिंक गौशालाओं की समस्याओं और गोवंश संरक्षण को लेकर राजस्थान गोसेवा समिति की ओर से 9 अक्टूबर को ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Cow Rights Rally In Jaipur Tomorrow
गौ अधिकार हुंकारमहासभा कल जयपुर में
- कॉपी लिंक
गौशालाओं की समस्याओं और गोवंश संरक्षण को लेकर राजस्थान गोसेवा समिति की ओर से 9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार हुंकार महासभा आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर से गौभक्त और गोशाला संचालक शामिल होंगे।
पिंजरापोल गौशाला सांगानेर में होने वाली महासभा में द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज सहित संत शामिल होंगे। जोधपुर से प्रदेश अध्यक्ष गोविंद राम शास्त्री के नेतृत्व में साधु-संत, गौशाला संचालक, गौभक्त, गोपालक और किसान जयपुर पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष प्राणी मित्र हरनारायण सोनी ने बताया कि महासभा में चारे-पानी, बकाया अनुदान और गौशालाओं के लिए विशेष पैकेज की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों से भागीदारी का आह्वान किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पंचायत चुनाव के शेड्यूल में बदलाव, पहले, दूसरे और तीसरे चरण का कार्यक्रम बदला, जानें ऐसा क्यों हुआ

Panchayat polls rescheduled in Rajasthan amid festive season

राजस्थान पंचायत चुनाव में 6 नवंबर की धनतेरस का अड़ंगा; 3605 पंचायतों की तारीख बदलने की तैयारी


