राहुल-प्रियंका गांधी के आंदोलन में शामिल होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, दिल्ली कूच का ऐलान
राहुल-प्रियंका गांधी के आंदोलन में शामिल होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, दिल्ली कूच का ऐलान राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि यह समय अपने नेताओं के साथ खड़ा होने का है. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं…

सौजन्य से:- ABP News
राहुल-प्रियंका गांधी के आंदोलन में शामिल होंगे राजस्थान कांग्रेस के नेता, दिल्ली कूच का ऐलान
राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि यह समय अपने नेताओं के साथ खड़ा होने का है. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ खड़े होकर लोकतंत्र को बचाने का काम करें.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस सांसदों के आंदोलन में शामिल होने के लिए राजस्थान कांग्रेस के नेताओं से दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से दिल्ली कूच के लिए कहा है.
गोविंद डोटासरा ने सभी नेताओं को फौरन दिल्ली कूच करने को कहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जब हमारे बड़े नेता दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम न सिर्फ उनके आंदोलन का समर्थन करें, बल्कि उनके आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लें. गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान के सभी कांग्रेस जनों से तुरंत दिल्ली निकलने की अपील की है.
'लोकतंत्र को बचाने का काम करें'
राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा है कि यह समय अपने नेताओं के साथ खड़ा होने का है. कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ खड़े होकर लोकतंत्र को बचाने का काम करें. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सांसदों को दिल्ली में जिस भी जगह रखा जाएगा, पार्टी के लोग वहीं पहुंचे, यह लोकतंत्र को बचाने का समय है. उन्होंने कहा है कि सभी नेता- पदाधिकारी और दूसरे कांग्रेस जन जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचें.
राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों का धरना
बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आकाशवाणी भवन परिसर में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दफ़्तर से कुछ मीटर की दूरी पर धरना दिया. राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा और इमरान प्रतापगढ़ी आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे बैठे दिखे.
ये भी पढ़ें: गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

तरंग शक्ति 2026: जोधपुर के आसमान में आज सूर्यकिरण और सारंग टीम दिखाएंगी हैरतअंगेज करतब

जयपुर जिले की दूदू विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, भजनलाल सरकार खर्च करेगी 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए 240 करोड़ का बजट जारी, आपके जिले को कितना मिला? - rajasthan panchayat elections 210 cr budget allocated dates set


