शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए - Tonk News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Tonk - Rajasthan Board Exam 2027: Shala Darpan Portal Teacher Data Update News शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट:राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Tonk
- Rajasthan Board Exam 2027: Shala Darpan Portal Teacher Data Update News
शिक्षकों की सूचना 30 सितंबर तक करनी होगी अपडेट:राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का परीक्षक डाटा अपडेट किया जा रहा है।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा ने राज्य के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर तक शाला दर्पण के संबंधित मॉड्यूल में राजकीय विद्यालयों में कार्यरत व्याख्याताओं और वरिष्ठ अध्यापकों का डाटा वास्तविक पदस्थापन के अनुसार अपडेट कराया जाए।
इसके साथ ही यह भी दर्ज किया जाए कि संबंधित शिक्षक की उत्तर पुस्तिकाएं किस मूल्यांकन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जानी हैं।
वास्तविक पदस्थापन के अनुसार दर्ज होगी जानकारी
निर्देशों के अनुसार राजकीय विद्यालयों में कार्यरत व्याख्याताओं और वरिष्ठ अध्यापकों की जानकारी उनके वास्तविक पदस्थापन के अनुसार अपडेट करनी होगी। साथ ही यह भी दर्ज करना होगा कि संबंधित शिक्षक की उत्तर पुस्तिकाएं किस मूल्यांकन केंद्र के माध्यम से प्राप्त होंगी। शाला दर्पण पर डाटा अपडेट होने के बाद बोर्ड कार्यालय को परीक्षक चयन और मूल्यांकन से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के एक पत्र का हवाला देते हुए यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय शिक्षकों से कराया जाता है। इसके लिए हर वर्ष शाला दर्पण के माध्यम से परीक्षकों का डाटा तैयार किया जाता है।
ये जानकारी भी करनी होगी अपडेट
शाला दर्पण के यूजर मैनुअल के अनुसार शिक्षक की जानकारी अपडेट करते समय मुख्य रूप से मोबाइल नंबर, पता, विषयवार शिक्षण अनुभव, बोर्ड परीक्षक पंजीयन क्रमांक, मूल्यांकन केंद्र का जिला और मूल्यांकन केंद्र का नाम दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने के बाद यह जानकारी फॉर्मेट-10 में स्वतः ही अपडेट हो जाएगी।
ऐसे होगा डाटा अपडेट
शाला दर्पण पर लॉगिन करने के बाद स्टाफ मेन्यू, कार्मिक, शिक्षक, परीक्षक डाटा मैपिंग में जाकर संबंधित शिक्षक के सामने अपडेट विकल्प के माध्यम से जानकारी दर्ज कर डाटा अपडेट किया जाएगा।
30 सितंबर लास्ट डेट
अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा ने निर्देश दिए हैं कि यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरी कराई जाए, ताकि बोर्ड कार्यालय को समय पर अद्यतन डाटा उपलब्ध कराया जा सके।
समय पर सूचना अपडेट होना जरूरी
शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया- राज्य में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके लिए वर्तमान स्थिति के अनुसार शाला दर्पण पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करवाई जा रही हैं। कई बार शिक्षक का उच्च पद पर चयन होने या तबादले के कारण स्थान परिवर्तन होने के बावजूद उसके नाम से बोर्ड से उत्तर पुस्तिकाएं जारी हो जाती हैं। इससे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में देरी होती है। वहीं, राज्य स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेशभर के वरिष्ठ अध्यापकों और व्याख्याताओं की सूचनाएं अपडेट करवाई जा रही हैं। इससे ऐसी परिस्थितियों से बचने में मदद मिलेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News

यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

जयपुर स्टेशन पर आयुर्वेद शिविर, 93 की जांच - Jaipur News


