होमशिक्षा-करियरकोटा शहर में जलापूर्ति बंद, 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन
शिक्षा-करियर

कोटा शहर में जलापूर्ति बंद, 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन

कोटा शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद हो जाएगी और लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। PHED ने अकेलगढ़ जल शोधन संयंत्र पर मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन घोषित किया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:43 am बजे
कोटा शहर में जलापूर्ति बंद, 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Water Supply Shutdown | Akelgarh Plant Maintenance News

कोटा में 30 जुलाई को नहीं आएगा पानी:सुबह 11 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन, अकेलगढ़ प्लांट पर मेंटेनेंस का होगा काम

- कॉपी लिंक

कोटा शहर के लाखों लोगों के लिए जरूरी खबर है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग PHED ने 30 जुलाई को अकेलगढ़ जल शोधन संयंत्र पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन घोषित किया है। इस दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में जल

XEN जीवनधर राठौर ने बताया कि एडीबी पंप हाउस की मरम्मत, रानपुर फीडर पर वाल्व प्रतिस्थापन, 75 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रखरखाव और मानसून को देखते हुए प्री-मानसून एवं प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद रात में कम दबाव से जलापूर्ति शुरू की जाएगी।

ये इलाके होंगे प्रभावित

शटडाउन के कारण नया कोटा शहर के दादाबाड़ी, बसंत विहार, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, घोड़ा बस्ती, राजेंद्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर, आरके पुरम, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, महावीर नगर, टीचर्स कॉलोनी, विज्ञान नगर सेक्टर-1 से 8, संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचंद्रपुरा, तलवंडी, इंद्रा विहार और स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एरिया प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा कंसुआ, डीसीएम क्षेत्र, जेके नगर, अनंतपुरा, गोबरिया बावड़ी, रंगबाड़ी, राजीव गांधी नगर, पंडित दीनदयाल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, रानपुर, जगपुरा सहित रानपुर औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

वहीं चारदीवारी क्षेत्र के कैथूनीपोल, पाटनपोल, मोखापाड़ा, श्रीपुरा, घंटाघर, चंद्रघटा और रामपुरा में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। शॉपिंग सेंटर, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभबाड़ी, बल्लभ नगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, साजीदेहड़ा, एपीएस कॉलोनी और बंजारा कॉलोनी के उपभोक्ताओं को भी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने नागरिकों से पानी का आवश्यक भंडारण करने की अपील की है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें