होमक्राइमक्रेडिट कार्ड साइबर ठगी: युवक से 3.59 लाख हड़पे, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
क्राइम

क्रेडिट कार्ड साइबर ठगी: युवक से 3.59 लाख हड़पे, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

एक युवक ने ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर पर किसी फर्जीवाड़े का शिकार हुए, जिसके बाद उन्हें बड़ा नुकसान हुआ।

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जुलाई 2026 को 09:58 am बजे
क्रेडिट कार्ड साइबर ठगी: युवक से 3.59 लाख हड़पे, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Cyber Fraud: Credit Card Scam Case Transferred From Jaipur

क्रेडिट कार्ड के नाम पर युवक से साइबर ठगी:खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताकर 3.59 लाख हड़पे, जयपुर से ट्रांसफर होकर अजमेर आया केस

- कॉपी लिंक

अजमेर में गूगल पर क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नंबर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गूगल पर मिले फर्जी नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अप्लाई कराने और सहायता देने का झांसा देकर युवक के खाते से 3,59,933 रुपए निकाल लिए।

FIR अजमेर साइबर थाने ट्रांसफर

मामले में जयपुर के साइबर पुलिस थाना ATS-SOG में दर्ज जीरो FIR अब अजमेर साइबर थाने ट्रांसफर की गई है, जहां मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हेड कॉन्स्टेबल हितेंद्र बागड़ी ने बताया कि पारस हाइट अपार्टमेंट निवासी हेनरी माथुर ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। हेनरी क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर मिला।

खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर भरोसे में लिया

नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने खुद को संबंधित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर भरोसे में लिया और विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर उनके बैंक खाते से कुल 3,59,933 रुपए निकाल लिए।

घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना ATS-SOG, जयपुर में जीरो नंबर FIR संख्या दर्ज की गई। जीरो FIR अजमेर साइबर थाने भेजी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें