अजमेर में 3 दिन बारिश का अलर्ट, बादल छाए: बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा चली; सीजन में 523.7 मिमी बरसात - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Yellow Alert Issued Today अजमेर में 3 दिन बारिश का अलर्ट, बादल छाए:बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा चली; सीजन में 523.7 मिमी बरसात - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Yellow Alert Issued Today
अजमेर में 3 दिन बारिश का अलर्ट, बादल छाए:बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवा चली; सीजन में 523.7 मिमी बरसात
- कॉपी लिंक
अजमेर में तीन दिन बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद आज सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही के बीच हवा चल रही है और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।
न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को अजमेर में 29.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही मानसून सीजन में अब तक कुल बारिश 523.7 मिमी हो गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 443 मिमी होनी थी। यानी सामान्य से 18.2% ज्यादा बारिश हो चुकी है।
अगले 3 दिन मौसम
- 18 सितंबर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना।
- 19 सितंबर: बूंदाबांदी हो सकती है।
- 20 सितंबर: आकाश में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार।
मौसम विभाग के विज्ञानी विजय घई के अनुसार शहर के ऊपर ऊपरी हवाओं का परिसंचार बना हुआ है और सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रहने से अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, जबकि रविवार और सोमवार को फिर सिस्टम सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।
उन्होंने बताया कि अरब सागर में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हुआ है, जिसके कारण मौसम में तेजी से बदलाव आया है। यह मानसून की विदाई की तैयारी का समय है। अगले एक-दो दिन मानसून कमजोर रहने के बाद फिर सक्रिय होने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


