राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू, अगले 3-4 दिन शुष्क रहेगा मौसम; इन शहरों में बारिश के आसार
Sign In Advertisement X राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों से मानसून लौटने लगा है और अगले 3-…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों से मानसून लौटने लगा है और अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि इस सप्ताह राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. अगले 5-6 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान के भी ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
कोटा-उदयपुर संभाग में आज बारिश के आसार
मंगलवार को कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 सितंबर को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
इसके बाद 23 से 25 सितंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं 26 से 28 सितंबर के दौरान भी कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में इस दौरान मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.
Advertisement
सलूंबर में सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश
मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान सलूंबर, उदयपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा.
इस दौरान सलूंबर में सबसे ज्यादा 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अब मानसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है. आने वाले दिनों में राज्य के कई और हिस्सों में मानसून के लौटने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


