धौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में 3-इंच बारिश: अलवर में नदी उफनीं, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार पानी बरसा; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur LIVEधौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में 3-इंच बारिश:अलवर में नदी उफनीं, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Forecast In Alwar Dausa Bharatpur
LIVEधौलपुर में घरों में पानी घुसा, भरतपुर में 3-इंच बारिश:अलवर में नदी उफनीं, कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार पानी बरसा; 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आज 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर, धौलपुर में गुरुवार सुबह से बरसात हो रही है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।
अलवर में बरसाती झरनों के साथ सिलीसेढ़ लेक को भरने वाली बरसाती नदी भी उफान पर है। धौलपुर के बाड़ी में ढाई इंच बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है। भरतपुर जिले में भी तेज बारिश के कई इलाकों में सड़कें डूब गई हैं।
वहीं, 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। विभाग के अनुसार राज्य में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।
राजस्थान में इस सीजन में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य के 245 बांध अब भी खाली हैं।
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटों में अलवर, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर में 72 एमएम तक (मिलीमीटर) बरसात दर्ज हुई। अलवर शहर व आसपास के इलाकों में तेज बारिश से बाजारों की सड़कें डूब गईं। इनके अलावा जयपुर, कोटा, राजसमंद, टोंक, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।
कल से तेज होगी बारिश:मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन अभी श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम के असर से राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
राज्य में अब भी 245 बांध खाली: राजस्थान में कम बारिश का असर अब बांधों पर भी दिखने लगा है। राज्य में छोटे-बड़े कुल 693 बांध हैं, जिनमें से केवल 15 बांध ही पूरी तरह भर (फुल हो) पाए हैं, जबकि 245 बांध ऐसे हैं जिनमें बिल्कुल भी पानी नहीं है। वहीं, 433 बांध ऐसे हैं, जिनमें आंशिक तौर पर (थोड़ा-बहुत) पानी भरा है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Mein Fasal Bima Ke Niyam Badle: अब गलती पर बैंक होगा जिम्मेदार, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत: फसल बीमा योजना में सस्ता प्रीमियम और समय पर मिलेगा क्लेम

Rajasthan Weather: आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों में गदर मचाएगा मानसून


