जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश: 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update LIVEजयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश:2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जान…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Water Logging Issues & Weather Update
LIVEजयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ मे सड़कें डूबीं, 3 घंटे तक बारिश:2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरा पारा; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 19 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। जयपुर में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लगातार बरसात हुई। राजधानी के निचले इलाकों में सड़कों पर तीन-चार फीट पानी भर गया है।
शहर के आसपास इलाकों में भी झमाझम बरसात का दौर जारी है। कोटपूतली में भी आज सुबह बारिश हुई। शनिवार को भी भरतपुर, करौली, अलवर, जयपुर, जैसलमेर, चूरू सहित कई जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का यह दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है। दो दिन भारी बारिश की भी आशंका है। विभाग के अनुसार 14-15 अगस्त मानसून की एक्टिविटी कमजोर हो सकती है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे में करौली के हिंडौन में 28, करौली शहर में 30, सवाई माधोपुर के बरनाला में 22, मलारना डूंगर में 26, तलवाड़ा में 21, नागौर के मकराना में 19, हनुमानगढ़ के रावतसर में 22, चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 32, अलवर के कोटकासिम में 66, थानागाजी में 52, तिजारा में 20MM बरसात दर्ज हुई।
14 अगस्त से कमजोर होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
बारिश से पारा 6 डिग्री तक गिरा : लगातार बारिश होने और बादल छाए रहने से कई शहरों का तापमान शनिवार को 6 डिग्री तक गिर गया। चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


