पिछोला झील में आधा फीट पानी बढ़ा: उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, अच्छी बरसात का इंतजार; जानिए बांधों की स्थिति - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Monsoon Trough Shift Impacts Rain Prospects पिछोला झील में आधा फीट पानी बढ़ा:उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, अच्छी बरसात का इंतजार; जानिए ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Monsoon Trough Shift Impacts Rain Prospects
पिछोला झील में आधा फीट पानी बढ़ा:उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, अच्छी बरसात का इंतजार; जानिए बांधों की स्थिति
- कॉपी लिंक
उदयपुर में सुबह ठंडी हवा और बादलों की मौजूदगी से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, हालांकि शहरवासियों को अब भी अच्छी बारिश का इतंजार रहा लेकिन दिन सूखा निकला। इधर, पिछोला झील में पानी की आवक बढ़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके प्रभाव से उदयपुर संभाग के जिलों में आगामी दिनों में बारिश में कमी रहने की संभावना है।
उदयपुर की पिछोला झील में जलस्तर बढ़ रहा है। सीसारमा नदी के जरिए झील में पानी की आवक बनी हुई है। असल में कैचमेंट एरिया में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यह पानी नांदेश्वर चैनल से सीसारमा नदी के जरिए पिछोला में समाहित हो रहा है। पिछोला झील में रविवार को जलस्तर 5.84 फीट था जो सोमवार को बढ़कर 6.33 फीट हो गया यानि झील में करीब 6 इंच का जलस्तर बढ़ा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर और सलूंबर में फिलहाल बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव बना रहेगा और आगे कुछ स्थानों पर हल्की खंड वर्षा (छिटपुट बारिश) हो सकती है। हालांकि लगातार और तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम है।
उदयपुर का तापमान जाने
इस बीच आज उदयपुर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


