होमकृषिआज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी: जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक बारिश, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News
कृषि

आज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी: जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक बारिश, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur LIVEआज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी:जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक बारिश, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - कॉपी लिं…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
आज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी:  जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक बारिश, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur

LIVEआज 28 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी:जयपुर और अजमेर में 4 इंच तक बारिश, चित्तौड़गढ़ में झरने बहे

- कॉपी लिंक

राजस्थान में शुक्रवार को 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। गुरुवार को अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश हुई। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया।

हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक 25 फीसदी कम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सूखे जैसे हालात हैं। यहां अब भी तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है।

मौसम विभाग ने 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर हल्का पड़ने और मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

मानसून के बडे़ अपडेट

चित्तौड़गढ़ में झरने बहे: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी पर स्थित डब्को झरना तेज बहाव के साथ बहने लगा। फिलहाल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इस दौरान राणा प्रताप सागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में 9.20 एमएम बारिश दर्ज की गई।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा।

7 डिग्री तक गिरा पारा: राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अजमेर में अधिकतम तापमान 2 से 7 डिग्री तक गिर गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम 4 बजे बाद तेज बारिश हुई। जयपुर शहर के लगभग सभी इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया। जयपुर एयरपोर्ट पर एक घंटे के दौरान 38 MM पानी बरसा। वहीं जेएलएन मार्ग पर 55 MM बरसात दर्ज की गई। जयपुर शहर के अलावा ग्रामीण एरिया जालसू, चौमूं में 1-1 इंच पानी बरसा।

जोधपुर: गुरुवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम के शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।

कोटा: शहर में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में करीब आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 11.6 MM बारिश रिकॉर्ड हुई।

सीकर: गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे से शाम 6 बजे तक तेज बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अगले 24 घंटे में भी सीकर समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सीकर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।

उदयपुर: गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। हल्की उमस रही। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें