होम›कृषि›राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार; जयपुर में भी बरसेंगे बादल
कृषि

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार; जयपुर में भी बरसेंगे बादल

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार; जयपुर में भी बरसेंगे बादल राजस्थान में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 से 29 सितंबर तक दिख सकता है। जयपुर-भरतपुर समेत पूर्वी…

Amar Ujala के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:05 am बजे
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार; जयपुर में भी बरसेंगे बादल

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार; जयपुर में भी बरसेंगे बादल

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 से 29 सितंबर तक दिख सकता है। जयपुर-भरतपुर समेत पूर्वी हिस्सों में बारिश, पश्चिमी जिलों में गर्मी रहेगी।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्र का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 से 29 सितंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 27 से 29 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है। 24 सितंबर को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और बीकानेर में 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में भी पारा 40.5 डिग्री रहा।

5 डिग्री तक गिरा तापमान

अलवर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई। बादल और हवाओं के असर से गर्मी से राहत मिली। जयपुर में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढें- जेडीए की बड़ी तैयारी: 13,254 बकायादार निशाने पर, जानिए 1006 करोड़ वसूलने के लिए क्या है बड़ा प्लान...

तीन दिन बारिश का असर

- 27 सितंबर: पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। जयपुर में भी एक-दो दौर की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

- 28 सितंबर: बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जयपुर के लिए आईएमडी ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

- 29 सितंबर: पूर्वी राजस्थान में मौसम सक्रिय रह सकता है, जबकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

जयपुर में फिर बदल सकता है मौसम

जयपुर में 27 और 28 सितंबर को बादल छाने के साथ बारिश या गरज-चमक की संभावना है। IMD के शहरवार पूर्वानुमान में 27 सितंबर को एक-दो दौर की बारिश और 28 सितंबर को गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी बना रह सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम के दो अलग रंग दिखाई दे सकते हैं- पूर्वी हिस्से में बादल-बारिश और पश्चिमी जिलों में गर्मी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें