होमकृषिआज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट: जून के अंत में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून - Jaipur News
कृषि

आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट: जून के अंत में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ganganagar Heat Crosses 45°C; Monsoon Likely By Weeks End In Rajasthan आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट:जून के अंत में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानें- राजस्थान में कब एं…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जून 2026 को 06:22 am बजे
आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट:  जून के अंत में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ganganagar Heat Crosses 45°C; Monsoon Likely By Weeks End In Rajasthan

आज 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट:जून के अंत में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर, जानें- राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून

- कॉपी लिंक

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जून के अंत में भी दिन का तापमान 45 डिग्री के ऊपर है। विशेषकर जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है।

पिछले 24 घंटों में कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली और उदयपुर के क्षेत्रों में कल दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

गर्मी-बारिश की बड़ी अपडेट्स

कुछ एरिया में बारिश से राहत: पिछले 24 घंटों में झालावाड़ के अकलेरा में 6 मिमी, खानपुर में 12 मिमी, पिड़ावा में 3 मिमी, भरतपुर के नगर में 11 मिमी और अलवर के कठूमर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों के अलावा दौसा और डूंगरपुर के इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार: सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 43.6, चूरू, बीकानेर में 42.8, बाड़मेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर कोटा, बूंदी, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में गर्मी के साथ तेज उमस रही। राज्य के अधिकांश जिलों में ह्यूमिडिटी लेवल 60 से ऊपर है।

आगे कैसा रहेगा मौसम…

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: राजधानी में सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद हवा थमने से उमस अचानक बढ़ गई, जिससे दिनभर लोग गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहे। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप में भी तेजी होने से लोग परेशान रहे।

उदयपुर: लेकसिटी में सोमवार सुबह से मौसम सामान्य और सुहावना रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण हवा में ठंडक घुली हुई है। यहाँ अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा: सोमवार को गर्मी और उमस का तीखा असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर हवा में नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।

अलवर: तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में कुछ समय के लिए आसमान में बादल जरूर छाए, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। शाम करीब 6 बजे के बाद भी जिले के कई इलाकों में फिर से घने बादल नजर आए।

जोधपुर: गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह से बारिश की संभावना जताई है।

अजमेर: सोमवार को सुबह से ही लोग तीखी धूप और उमस से परेशान रहे। अजमेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आई।

सीकर: जिले में दिनभर बादल छाए रहे। उमस और तीखी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। सीकर में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें