होमकृषिजोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट: अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान - Jodhpur News
कृषि

जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट: अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Heatwave Soars Past 41°C; Monsoon Expected Early July जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट:अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जून 2026 को 08:27 am बजे
जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट:  अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Heatwave Soars Past 41°C; Monsoon Expected Early July

जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट:अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान

- कॉपी लिंक

जोधपुर में गर्मी का दौर जारी है। पार कई दिन से 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। इससे उमस और गर्मी बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

5 जुलाई तक मानसून आने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज सुबह 11 बजे तक पारा 34 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विभाग की तरफ से जारी फोरकास्ट में अगले 7 दिनों में से 2 दिन बारिश का अलर्ट बताया गया है।

शहरवासी उमस से हुए परेशान

गौरतलब है की मौसम विभाग की तरफ से जोधपुर में चार-पांच बार बारिश का अलर्ट जारी किया जा चुका है। लेकिन, वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर यहां नहीं देखने को मिला। आमतौर पर इन दिनों प्री-मानसून की बारिश होती है। बादलों के कारण धूप से राहत मिलती है और पारा भी नियंत्रित रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा।

1 जुलाई तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार- 1 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, 2 जुलाई से मौसम बदलने की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन सात दिनों में तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट देखी जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें