कोटा–सवाई माधोपुर के बीच एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का खतरा, टूटी–फूटी सड़क से गुजरने को मजबूर वाहन
कोटा–सवाई माधोपुर के बीच एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का खतरा, टूटी–फूटी सड़क से गुजरने को मजबूर वाहन कोटा से सवाई माधोपुर के बीच में एक्सप्रेसवे पर बड़े गड्ढे हैं, जिनमें गाड़ी धंस जाती है. Published : June 30, 2026 at 2:28…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा–सवाई माधोपुर के बीच एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का खतरा, टूटी–फूटी सड़क से गुजरने को मजबूर वाहन
कोटा से सवाई माधोपुर के बीच में एक्सप्रेसवे पर बड़े गड्ढे हैं, जिनमें गाड़ी धंस जाती है.
Published : June 30, 2026 at 2:28 PM IST
कोटा: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करीब 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे बनवा रही है. इसके अधिकांश हिस्से पर ट्रैफिक चालू है, लेकिन कोटा से सवाई माधोपुर के बीच में कुछ जगह पर रास्ता काफी ज्यादा खराब है. सड़क पूरी तरह से टूटी-फूटी है. यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे छोटे वाहनों के लिए 120 की स्पीड के लिए तैयार किया गया है. जबकि बस 100 और ट्रक 80 की स्पीड से चलते हैं. लेकिन अच्छी खासी चलती हुई सड़क पर अचानक से उखड़ी हुई सड़क आ जाती है, जिस पर दुर्घटना का खतरा है. इस पैच पर गड्ढे इतने बड़े हैं कि वहां से निकालना ही मुश्किल हो रहा है.
एनएचएआई के दौसा प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD) गजेंद्र सिंह का कहना है कि केवल पैकेज नंबर 10 पर घटिया निर्माण के चलते सड़क खराब हुई है. इस पैकेज का निर्माण कर रही धया माजू इंफ्रास्ट्रक्चर (एशिया) (DMIA) कंपनी को पहले ही निलंबित कर दिया है. पैकेज नम्बर 4 का निर्माण करने वाली कंपनी एचजी इन्फ्रा को यह काम दिया है. इसे जुलाई तक का टाइम दिया गया है.
1 से 2 फीट के बड़े गहरे गड्ढे: यात्रा के लिए दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले राजेन्द्र सांखला का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर काफी बड़े गड्ढे हैं. करीब 1 से 2 फीट के बीच के बड़े गहरे गड्ढे सड़क पर हो गए हैं, जिनमें वाहन अचानक धंस जाता है. एक्सप्रेसवे पर कई जगह अचानक से खराब सड़क आ जाती है, ऐसा कई जगह पर हो रहा है. वाहन तेज गति में होने पर ब्रेक नहीं लग पाते हैं और दुर्घटना की संभावना रहती है. मुझे तो आते–जाते काफी समय हो गया, इसलिए मुझे जानकारी है. लेकिन पहली बार आने वाले वाहन चालकों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है.
पढ़ें: भारी बारिश का असर, कोटा-बूंदी में बंद करना पड़ा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
'जल्द ही करवाएंगे पूरा, केवल 5 फीसदी काम शेष': गजेंद्र सिंह का कहना है कि पैकेज नंबर 10 का काम जल्द ही पूरा करवाएंगे. इस पैकेज का 95 फीसदी काम हो गया है, शेष 5 फीसदी काम जल्द ही पूरा हो जाएगा. हमने नए ठेकेदार को अगस्त की डेडलाइन दी है. एक्सप्रेसवे के बीच में राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (RVPNL) की बारां जिले के अंता से जयपुर के फागी तक हाईटेंशन लाइन जा रही है. हाईटेंशन लाइनों के दो पोल आने–जाने वाली दोनों लेन पर एक-एक थे. कोटा से सवाई माधोपुर की तरफ जाने वाली लेन का पोल फरवरी में एक महीने का शटडाउन लेकर हटा दिया गया. जब हम दूसरे पोल के नजदीक पहुंचेंगे, यह सवाई माधोपुर से कोटा आने वाली लेन पर है, इसे भी हटा दिया जाएगा. आरवीएनएल ने शटडाउन के लिए भी अनुमति दी हुई है. जैसे ही काम इसके नजदीक पहुंचेगा, शटडाउन लेकर हटा दिया जाएगा.
पढ़ें: बड़ा हादसा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, UP के 4 युवकों की मौत
एनएचएआई ने किया सस्पेंड: गजेंद्र सिंह ने बताया कि पैकेज नंबर 10 का काम कर रही धया माजू इंफ्रास्ट्रक्चर (एशिया) (DMIA) ने कुछ जगह पर ठीक से काम नहीं किया था. इसीलिए कुछ एरिया में एक्सप्रेसवे की सरफेस खराब हो गई है. इस कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सस्पेंड कर दिया है. इसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. पैकेज नंबर 10 का शेष कार्य दूसरी फर्म से करवाया जा रहा है. जिस जगह पर खराब काम हुआ है, इसे दुरुस्त करवाया जाना है. इसकी रिस्क और कास्ट भी निलंबित की गई कंपनी से ही वसूली जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जुलाई 2026 के लिए राज्यवार चीनी बिक्री कोटा जारी, 585 चीनी मिलों को 22 लाख मीट्रिक टन आवंटित - ChiniMandi

जयपुर: राजस्थान-हरियाणा के बीच हुआ ऐतिहासिक यमुना जल समझौता, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले-राजस्थान में उद्योगों और किसानों को पानी की जरूत

जोधपुर में जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट: अभी तापमान 41 डिग्री से ज्यादा, लोग गर्मी और उमस से परेशान - Jodhpur News


