राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 19 सितंबर से शुरू होगी मानसून की विदाई, कई इलाकों में हल्की बरसात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Ajmer Pali Dholpur Monsoon Update राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:19 सितंबर से शुरू होगी मानसून की विदाई, कई इलाकों में हल्की बरसात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Alert | Rain In Ajmer Pali Dholpur Monsoon Update
राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:19 सितंबर से शुरू होगी मानसून की विदाई, कई इलाकों में हल्की बरसात
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मंगलवार को अजमेर, पाली समेत कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने और हवा चलने से कई शहरों में मंगलवार को तापमान में गिरावट हुई।
सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई है।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
मानसून के बड़े अपडेट्स
एक इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पाली के देसुरी में 24MM बारिश हुई।, अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी से जो लो-प्रेशर सिस्टम आया था, वह अब गुजरात के कच्छ के आसपास है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में आज और कल भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
तापमान 4 डिग्री तक गिरा: राजस्थान में मंगलवार को अधिकांश शहरों में सुबह-शाम के अलावा दिन में हल्के बादल छाए और हल्की हवा चली। वातावरण में नमी होने से ठंडक रही, जिससे कई शहरों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक गिर गया। दिन का सबसे ज्यादा तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज हुआ।
19 सितंबर से मानसून की विदाई: मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार 19 सितंबर से राजस्थान के पश्चिमी छोर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है। इसके लिए परिस्थितियां भी अनुकूल बन गई है। पश्चिमी हवाएं स्ट्रांग हो रही है और हरियाणा, दिल्ली राजस्थान की सीमा पर एंटी साइक्लोन सिस्टम बनने लग गया है। जैसलमेर जिला और पाकिस्तान से लगती सीमा पर पिछले कुछ समय से बारिश की गतिविधियां थमी हैं। ये सभी परिस्थितियां मानसून की विदाई के अनुकूल है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर: मंगलवार दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में कुछ समय छितराए बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से जयपुर में तापमान कंट्रोल रहा और लोगों को गर्मी-उमस से राहत रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उदयपुर: मंगलवार को दिनभर रुक रुककर बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण तेज गर्मी-उमस से राहत रही। मौसम सुहावना से शहर के प्रमुख पर्यटक स्पॉट पर दिनभर भीड़भाड़ नजर आई। दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोटा: दिन में हल्की धूप खिली। शाम को हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम में बदलाव से पारा 2 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बरसात नहीं होने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सीकर: मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन हवा चली और फिर बादल छा गए। सीकर में अभी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर: मानसून की विदाई होने लगी है। सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम में ठंडक बनी हुई है। मंगलवार शाम तक 17.7 MM बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया।
अलवर: मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अलवर में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।
जोधपुर: मंगलवार को धूप खिली रही। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश का अनुमान जताया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


