राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; इस दिन से होगी विदाई
राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; इस दिन से होगी विदाई पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश पाली के देसुरी में 24 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मा…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट; इस दिन से होगी विदाई
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश पाली के देसुरी में 24 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रदेश में बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 19 सितंबर से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश के मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं।
आज भी कई जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में मंगलवार को अजमेर, पाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र के आसपास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज और कल भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
पाली में सबसे ज्यादा 24 MM बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश पाली के देसुरी में 24 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद और नागौर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
बारिश के कारण कई जगह मौसम सुहावना रहा। सुबह और शाम के समय बादलों तथा हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ पश्चिमी जिलों में अभी भी तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
सिरोही-उदयपुर समेत इन शहरों में पारा 30 डिग्री से नीचे
मंगलवार को बारिश और हवा का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और अजमेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे और हवा चलती रही।
मौसम में नमी के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक नीचे चला गया। हालांकि, जैसलमेर में गर्मी का असर बरकरार रहा। यहां मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
19 सितंबर से शुरू होगी मानसून की विदाई!
राजस्थान के मौसम में अब सबसे बड़ा बदलाव मानसून की विदाई के रूप में देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के छोर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है।
मानसून की वापसी के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगी हैं। पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं और हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान की सीमा के आसपास एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पाकिस्तान सीमा और जैसलमेर में बारिश थमी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेतों में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी है कि जैसलमेर और पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में पिछले कुछ समय से बारिश की गतिविधियां थमी हुई हैं। इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं का मजबूत होना और एंटी साइक्लोनिक सिस्टम का बनना मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां मानी जा रही हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


