मच्छर और बीमारी से बचने के लिए नगर-निगम का अभियान: एंटी-लार्वा और फॉगिंग शुरू,कमिश्नर खुद सड़कों पर उतरे; आज 2500 कर्मचारियों ने की सफाई - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Cleanliness Drive | Vidhyadhar Nagar Murlipura मच्छर और बीमारी से बचने के लिए नगर-निगम का अभियान:एंटी-लार्वा और फॉगिंग शुरू,कमिश्नर खुद सड़कों पर उ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Municipal Corporation Cleanliness Drive | Vidhyadhar Nagar Murlipura
मच्छर और बीमारी से बचने के लिए नगर-निगम का अभियान:एंटी-लार्वा और फॉगिंग शुरू,कमिश्नर खुद सड़कों पर उतरे; आज 2500 कर्मचारियों ने की सफाई
- कॉपी लिंक
मानसून के दौरान शहर में बढ़ने वाली गंदगी, जलभराव और मौसमी बीमारियों की संभावना को देखते हुए नगर निगम जयपुर ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर की थीम पर यह अभियान आज 25 अगस्त से शुरू किया गया था, जो 7 सितंबर तक 6 चरणों में चलाया जा रहा है।
2500 सफाई-कर्मचारियों ने की सफाई
इस अभियान के तहत आज शहर के विद्याधर नगर और मुरलीपुरा जोन में 2500 सफाईकर्मी मैदान में उतरकर एक हजार जेसीबी, हूपर और संसाधनों की मदद से विशेष सफाई अभियान चला रहे हैं।
नगर निगम द्वारा शुरू इस अभियान में सामान्य सफाई के साथ गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स यानी GVP, गंदगी वाले चिन्हित स्थानों, सड़क किनारे, डिवाइडर, मीडियन और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की जाएगी। इसके साथ निर्माण और विध्वंस से निकलने वाले मलबे यानी C&D वेस्ट को हटाने पर भी विशेष फोकस रहेगा।
दरअसल, इस विशेष अभियान के तहत जोन स्तर पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। निगम की टीमें चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर सफाई, कचरा उठाने और मलबा हटाने की कार्रवाई करेंगी।
इन तारीखों में अलग-अलग जोन में चलेगा अभियान
25 अगस्त को सांगानेर और मानसरोवर जोन से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद 27 अगस्त को हवामहल और किशनपोल जोन में कमिश्नर ने खुद सड़कों पर उतर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। , इसके बाद अब आज 1 सितंबर को विद्याधर नगर और मुरलीपुरा जोन में सफाई की जा रही है। अब 3 सितंबर को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन में अभियान चलाया जाएगा। 5 सितंबर को सिविल लाइन जोन में विशेष सफाई अभियान होगा। 7 सितंबर को आदर्श नगर जोन में अभियान चलाया जाएगा।
इस तरह 25 अगस्त से 7 सितंबर तक 7 चरणों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष सफाई अभियान चलाकर मानसून के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
GVP और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष फोकस
नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से अभियान के दौरान शहर में ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां नियमित रूप से कचरा जमा होता है। GVP और अन्य चिन्हित गंदगी वाले स्थानों की विशेष सफाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे जमा कचरा, डिवाइडर और मीडियन पर जमा गंदगी को हटाया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों की भी विशेष सफाई की जाएगी, ताकि मानसून के दौरान जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान निर्माण और विध्वंस से निकलने वाले मलबे यानी सीएनडी वेस्ट को हटाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर में सड़क किनारे या खाली स्थानों पर जमा निर्माण मलबे को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि मानसून के दौरान नालियों और सड़क किनारे जमा कचरे और मलबे के कारण जल निकासी प्रभावित न हो और सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा गतिविधियां
कसेरा ने बताया कि मानसून के दौरान मच्छरों के प्रजनन और मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए अभियान में एंटी-लार्वा गतिविधियों पर भी जोर दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जाएगी और कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा।
नगर निगम की टीमें ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करेंगी जहां पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। इन स्थानों पर आवश्यकतानुसार एंटी-लार्वा गतिविधियां कराई जाएंगी।
2500 सफाईकर्मी संभालेंगे मोर्चा
विशेष अभियान में नगर निगम के कुल 2500 सफाईकर्मी अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संभालेंगे। अभियान के दौरान सफाईकर्मियों के साथ संबंधित जोन की टीमें भी मौके पर मौजूद रहेंगी।
बता दें कि मानसून के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार सामने आने वाली शिकायतों के बीच नगर निगम का यह विशेष अभियान अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि 7 सितंबर तक चलने वाला यह अभियान शहर के गंदगी वाले चिन्हित स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था में कितना बदलाव ला पाता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मूंग के दाने जितने छोटे लड्डू गोपाल! उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई अद्भुत सूक्ष्म कलाकृति

जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग

निकाय चुनाव 2026: अजमेर और सिरोही में टिकट न मिलने से बीजेपी में बगावत, नाराज नेताओं ने निर्दलीय ठोकी ताल


