जयपुर-दिल्ली के लिए दोपहर में नई फ्लाइट: अब रोज 6 फ्लाइट, सुबह से रात तक विकल्प - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - New Jaipur Delhi Flight In The Afternoon जयपुर-दिल्ली के लिए दोपहर में नई फ्लाइट:अब रोज 6 फ्लाइट, सुबह से रात तक विकल्प - कॉपी लिंक जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- New Jaipur Delhi Flight In The Afternoon
जयपुर-दिल्ली के लिए दोपहर में नई फ्लाइट:अब रोज 6 फ्लाइट, सुबह से रात तक विकल्प
- कॉपी लिंक
जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एयर कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। एयर इंडिया ने दोपहर के समय नई फ्लाइट शुरू की है। दिल्ली से एआई-1719 दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी और वापसी में एआई-1844 दोपहर 1:40 बजे दिल्ली रवाना होगी। मंगलवार से शाम के स्लॉट
जयपुर-दिल्ली के बीच रोजाना औसतन 6 और सप्ताह में करीब 44 फ्लाइट संचालित होती हैं। नए शेड्यूल में एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे और शाम करीब 5:10 बजे है। इंडिगो की 6ई-6492 शाम 5:20 बजे और 6ई-2376 रात 10:25 बजे रवाना होती है। सुबह से देर रात तक फ्लाइट विकल्प उपलब्ध हैं।
दिल्ली रूट इसलिए महत्वपूर्ण दिल्ली से देश-विदेश के लिए बड़ी संख्या में कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती हैं। ऐसे में दोपहर और शाम के विकल्प बढ़ने से कॉर्पोरेट, सरकारी कामकाज और इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
विंटर शेड्यूल में और विकल्प; एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अक्टूबर के अंत तक जयपुर सहित अन्य एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें दिल्ली के लिए नई फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही कई रूट पर करीब 8-10 फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रबंधन नई फ्लाइट्स के लिए कई एयरलाइंस से बातचीत कर रहा है। एयरलाइंस भी जयपुर से कुछ नए शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना बना रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित: जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी, आज बागियों को मनाने का अंतिम दिन - Jaipur News

दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर RRTS कॉरिडोर: राजस्थान सरकार जल्द देगी सैद्धांतिक स्वीकृति, बैठक में बनी सहमति

सिरोही निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, होगी एकतरफा जीत?


