जयपुर निकाय चुनाव: आरक्षण की मार से आउट हुए कई दिग्गज नेता, अब पत्नियों और बहुओं के भरोसे है चुनावी जंग
वार्ड घटने और महिला आरक्षण की वजह से चुनाव मैदान से बाहर हुए नेता पिछले चुनाव के दौरान जयपुर में दो नगर निगम थे। हेरिटेज नगर निगम में 100 और ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड थे। इस बार नगर निगम एक कर दिया गया और वार्डों की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
वार्ड घटने और महिला आरक्षण की वजह से चुनाव मैदान से बाहर हुए नेता
पिछले चुनाव के दौरान जयपुर में दो नगर निगम थे। हेरिटेज नगर निगम में 100 और ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड थे। इस बार नगर निगम एक कर दिया गया और वार्डों की कुल संख्या 100 कर दी गई। ऐसे में कई नेता जो पूर्व में पार्षद रहे। वे चुनावी मैदान से बाहर हो गए। वार्डों की संख्या कम होने पर पार्टी का टिकट मिलने पर संकट हो गया और महिला आरक्षण की वजह से भी उन्हें दूर होना पड़ा। जिन नेताओं को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने अपनी बेटी, बहू, पत्नी और मां को चुनाव मैदान में उतारा है।जानिए जयपुर में किन नेताओं ने मां, बहू, पत्नी और बेटी को उतारा मैदान में
- वार्ड नंबर 7 - पूर्व पार्षद रहे प्रदीप तिवाड़ी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर सके क्योंकि उनके क्षेत्र का वार्ड नंबर 7 महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस ने उनकी पत्नी पूनम तिवारी चुनावी मैदान में उतारा है।
- वार्ड नंबर 9 - वार्ड नंबर 9 भी महिला आरक्षित है। ऐसे में निवर्तमान पार्षद राजेश गुर्जर चुनाव नहीं लड़ पाए। कांग्रेस ने उनकी मां कैलाशी देवी को टिकट दिया है।
- वार्ड नंबर 10 - कांग्रेस के पूर्व पार्षद संदीप जाखड़ भी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर सके। कांग्रेस ने उनके स्थान पर उनकी पत्नी वंदना जाखड़ को चुनाव मैदान में उतारा है।
- वार्ड नंबर 20 - वार्ड संख्या 20 से अजय सैनी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर पाए। उनके स्थान पर उनकी पत्नी मोनिका सैनी को टिकट मिला है।
- वार्ड नंबर 33 - कांग्रेस नेता हरीश यादव खुद चुनाव मैदान में नहीं उतर सके। कांग्रेस ने उनकी पुत्रवधू प्रियंका यादव को टिकट मिला है।
- वार्ड नंबर 58 - पूर्व में पार्षद रहे कमल वाल्मीकि इस बार चुनाव नहीं लड़ सके। ऐसे में कांग्रेस ने उनकी मां रामप्यारी देवी को टिकट दिया गया है।
- वार्ड नंबर 70 - पूर्व में पार्षद रहे सुभाष शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ सके। उनके स्थान पर कांग्रेस ने उनकी पुत्र वधू उर्मिला शर्मा को टिकट दिया है।
- वार्ड नंबर 72 - पिछले कई वर्षों से एनएसयूआई में सक्रिय रहने वाले रमेश भाटी भी महिला आरक्षण की वजह से चुनाव नहीं लड़ सके। कांग्रेस ने उनकी पत्नी सुमन भाटी को टिकट दिया है।
- वार्ड नंबर 80 - भाजपा से पूर्व में पार्षद रहे देवेंद्र सिंह शंटी की जगह इस बार उनकी पत्नी दलजीत कौर चुनाव लड़ रही हैं।
- वार्ड नंबर 110 - पूर्व में कांग्रेस से पार्षद रहे अरविंद मेठी इस बार चुनाव नहीं लड़ सके। उनके स्थान पर कांग्रेस ने उनकी पत्नी सुनीता मेठी को चुनाव मैदान में उतारा है।
- वार्ड नंबर 116 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व में चार बार पार्षद रहे उमरदराज भी इस बार चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। महिला आरक्षण की वजह से कांग्रेस ने इस बार उनके स्थान पर उनकी पत्नी संजीदा को टिकट दिया है।
- वार्ड नंबर 142 - पूर्व में मनोनित पार्षद रहे दीपक डंडोरिया का वार्ड महिला आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस ने उनके स्थान पर उनकी मां मीना डंडोरिया को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-दिल्ली के लिए दोपहर में नई फ्लाइट: अब रोज 6 फ्लाइट, सुबह से रात तक विकल्प - Jaipur News

दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर RRTS कॉरिडोर: राजस्थान सरकार जल्द देगी सैद्धांतिक स्वीकृति, बैठक में बनी सहमति

सिरोही निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज, होगी एकतरफा जीत?


