होमक्राइमजयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News
क्राइम

जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Sriganganagar - A Cucumber laden Pickup Collided With A Jaipur bound Roadways Bus, Damaging Its Engine. जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - कॉपी लिंक श्रीगंगानगर |…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 01:33 am बजे
जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sriganganagar

- A Cucumber laden Pickup Collided With A Jaipur bound Roadways Bus, Damaging Its Engine.

जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज

- कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर | महाराजा सूरजमल चौक पर रोडवेज बस और पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। हादसा 2 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में पिकअप का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को चोट नहीं आई। वह सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरजे 14 पीजी 1306 राजस्थान राज्य परिवहन निगम की बस जयपुर जा रही थी। बस शिव चौक से सवारियां लेकर सूरतगढ़ की ओर रवाना हुई। नई धानमंडी के पूर्वी कोने पर महाराजा सूरजमल चौराहे पर चहल चौक की तरफ से आई पिकअप बस से टकरा गई।

पिकअप में खीरे लदे हुए थे। इन्हें नई धानमंडी में बोली पर उतारने के लिए ले जाया जा रहा था। टक्कर में रोडवेज बस तथा पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। रोडवेज प्रबंधन ने दूसरी बस की व्यवस्था करवाई। बस को जयपुर के लिए रवाना किया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक सदर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें