होमकृषिउदयपुर और ऋषभदेव में हुई तेज बारिश: 24 घंटे में लसाड़िया और झाड़ोल में सबसे ज्यादा बरसात हुई, जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी - Udaipur News
कृषि

उदयपुर और ऋषभदेव में हुई तेज बारिश: 24 घंटे में लसाड़िया और झाड़ोल में सबसे ज्यादा बरसात हुई, जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Heavy Rain In Jhadol And Lasadiya Orange Alert उदयपुर और ऋषभदेव में हुई तेज बारिश:24 घंटे में लसाड़िया और झाड़ोल में सबसे ज्यादा बरसात हुई, जिले में आ…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 07:42 am बजे
उदयपुर और ऋषभदेव में हुई तेज बारिश:  24 घंटे में लसाड़िया और झाड़ोल में सबसे ज्यादा बरसात हुई, जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Heavy Rain In Jhadol And Lasadiya Orange Alert

उदयपुर और ऋषभदेव में हुई तेज बारिश:24 घंटे में लसाड़िया और झाड़ोल में सबसे ज्यादा बरसात हुई, जिले में आज ऑरेंज अलर्ट जारी

- कॉपी लिंक

उदयपुर और सलूंबर जिले में बारिश का दौर जारी है। बीती रात से आज तड़के तक उदयपुर शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बीते चौबीस घंटे में उदयपुर जिले के झाड़ोल में सर्वाधिक चार इंच बारिश हुई।

आज सुबह करीब सवा पांच बजे से उदयपुर में एक घंटे तक रिमझिम और तेज बारिश हुई तो इससे पहले रात को ऋषभदेव कस्बे में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का उदयपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में सर्वाधिक चार इंच बारिश झाड़ोल में तो सलूंबर के लसाड़िया में 11 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

गुरुवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम एक्सपर्ट डा. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि उदयपुर में बादल छाए रहेंगे और खण्ड वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

उदयपुर-सलूंबर में बीते चौबीस घंटे में बारिश

उदयपुर में जलाशयों का जलस्तर (आंकड़े मीटर में)

वीडियो : शैलेंद्र कुमार जैन, ऋषभदेव

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें