होमक्राइमजोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, 24 से ज्यादा नकाबपोश घुसे: रूठियाई आउटर पर ट्रेन रोककर वारदात, छबड़ा दंपती से भी छीने गहने-नकदी - Chhabra News
क्राइम

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, 24 से ज्यादा नकाबपोश घुसे: रूठियाई आउटर पर ट्रेन रोककर वारदात, छबड़ा दंपती से भी छीने गहने-नकदी - Chhabra News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Baran - Chhabra - Jodhpur Bhopal Express Robbery | Passengers Looted At Ruthiyai Junction जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, 24 से ज्यादा नकाबपोश घुसे:रूठियाई आउटर पर ट्रेन रोककर वारदात, छ…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:14 pm बजे
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, 24 से ज्यादा नकाबपोश घुसे:  रूठियाई आउटर पर ट्रेन रोककर वारदात, छबड़ा दंपती से भी छीने गहने-नकदी - Chhabra News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Baran

- Chhabra

- Jodhpur Bhopal Express Robbery | Passengers Looted At Ruthiyai Junction

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट, 24 से ज्यादा नकाबपोश घुसे:रूठियाई आउटर पर ट्रेन रोककर वारदात, छबड़ा दंपती से भी छीने गहने-नकदी

- कॉपी लिंक

बुधवार देर रात जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में लूट की घटना हुई। छबड़ा-गुगोर स्टेशन से निकलने के बाद रूठियाई जंक्शन के आउटर पर ट्रेन को रोका गया। इस दौरान 24 से अधिक नकाबपोश बदमाश स्लीपर कोच S5 और S6 में घुस गए और और यात्रियों को निशाना बनाया।

यात्रियों से मोबाइल फोन, बैग और नकदी छीनी

ट्रेन के आउटर पर रुकते ही नकाबपोश बदमाशों ने दोनों कोच के दरवाजे खोल दिए। उन्होंने यात्रियों से मोबाइल फोन, बैग और नकदी छीन ली। महिलाओं के कानों से झुमके और गले से हार भी खींच लिए गए।

विरोध करने पर पथराव किया

यात्रियों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान छबड़ा से भोपाल जा रहे अब्दुल कलाम और उनकी पत्नी आवेदा बानो भी लूट का शिकार हुए। अब्दुल कलाम ने बताया कि उन्हें पत्थर लगने से चोट आई, जबकि उनकी पत्नी के गले से करीब 2 तोला सोने की चेन छीन ली गई।

छबड़ा निवासी दंपती से भी लूट

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कम से कम चार यात्रियों से लूट की पुष्टि हुई है। कोच में मची अफरा-तफरी के कारण कई अन्य यात्रियों का सामान भी गायब होने की आशंका है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन के चलने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

यात्रियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही गुना जीआरपी मौके पर पहुंची। पीड़ित यात्रियों की रिपोर्ट पर रुठियाई आरपीएफ चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मलिक ने मामला दर्ज कर लिया है। गुना जीआरपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयानों के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें