राजस्थान में सफाई कर्मचारी की भर्ती: बिना पढ़े - लिखे भी कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान सरकार ने साफ-सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। योग्यता की आवश्यकता नहीं है, लेकिन बीस वर्ष से लेकर चालीस वर्ष की आयु के बीच आवेदक होना जरूरी है। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन होगा। विज्ञापन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के माध्यम से घोषित किया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Career
- Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 | Application Process Starts
सरकारी नौकरी:राजस्थान में सफाई कर्मचारी की 24,752 भर्ती, बिना पढ़े - लिखे भी कर सकते हैं आवेदन
- कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।
चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्ति और बाद में नियमित किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत एक उम्मीदवार केवल एक ही नगरीय निकाय से आवेदन कर सकता है।
अगर किसी ने एक से अधिक निकायों में आवेदन किया तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।
योग्यता :
- योग्यता की अनिवार्यता नहीं है।
- राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है।
- अनुभव लगातार या अलग-अलग अवधि का हो सकता है, लेकिन कुल अवधि एक वर्ष होनी चाहिए।
- अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
फीस :
- सामान्य : 600 रुपए
- आरक्षित, दिव्यांगजन : 400 रुपए
एज लिमिट :
- 21 - 40 साल
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सैलरी :
7,410 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
लॉटरी प्रोसेस के माध्यम से
ऐसे करें आवेदन :
- ऑनलाइन पोर्टल 1sg.urban.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करें।
- Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल्स भरें।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का OTR जरूरी होगा।
ये खबर भी पढ़ें
रेलवे समेत कई विभागों में 14 हजार नौकरियां:टीचर के 7299 पद खाली, रेलवे में 4098 वैकेंसी; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और बैंक सहित कई विभागों में 14,122 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें
- घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे साइबर फ्रॉड की शिकायत: गुजरात में e-जीरो FIR सर्विस शुरू; भारत इंडोनेशिया में ब्रह्मोस डील; 28 जुलाई के करेंट अफेयर्स
- रेलवे समेत कई विभागों में 14 हजार नौकरियां: टीचर के 7299 पद खाली, रेलवे में 4098 वैकेंसी; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
- DU की प्रोटेस्ट से दूर रहने वाली एडवाइजरी पर बवाल: थरूर बोले- इमरजेंसी में भी ऐसा नहीं हुआ; यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स ने कहा- तुरंत वापस लें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।

कर्मचारियों को मिलेगा पसंद का सैलरी अकाउंट चुनने का विकल्प: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर


