होमशिक्षा-करियरजोधपुर में बारिश के बाद मौसम विभाग का अलर्ट
शिक्षा-करियर

जोधपुर में बारिश के बाद मौसम विभाग का अलर्ट

जोधपुर में बारिश से लोगों को राहत मिली है, लेकिन अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 06:34 am बजे
जोधपुर में बारिश के बाद मौसम विभाग का अलर्ट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Weather Update | Heavy Rain Alert & Monsoon Forecast

जोधपुर में बारिश, आज आंधी-बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 18.6 एमएम बारिश, 2 दिन बाद सामान्य होगा मौसम

- कॉपी लिंक

जोधपुर में आज भी आंधी-बारिश का अर्लट जारी किया गया है। वहीं शनिवार सुबह दोबारा हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। कई इलाकों में सुबह रिमझिम बारिश चलती रही।

इधर, शुक्रवार को हुई बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया था और जाम की स्थिति बन गई थी। शनिवार को भी कई कॉलोनियों में हालात वैसे ही थे। अब भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

पिछले 24 घंटे में 18.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आज भी शहर में बारिश की संभावना जताई है।

बारिश से गिरा तापमान

शुक्रवार को शहर में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कल सुबह 8:30 बजे से आज सुबह 8:30 बजे तक 18.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम भी ठंडा हो गया है। गौरतलबब है कि इससे पूर्व उमस से काफी परेशानी हो रही थी। इस बारिश के बाद लोगों को राहत भी मिली है।

सामान्य से 10 प्रतिशत कम हुई बारिश

जोधपुर में 24 जुलाई तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दिन तक 116.6 एमएम बारिश होनी थी। जो अब तक 105.2 एमएम ही हुई है।

आगे क्या-दो दिन अलर्ट फिर सामान्य होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी रविवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना जताई है।

इसके बाद 27 से 29 जुलाई तक मौसम सामान्य रहेगा। अनुमान है कि 30 जुलाई को दोबारा मानसून बदलेगा और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।

- 'रैगिंग की शिकायत करने पर किया फेल': एम्स के स्टूडेंट रहे डॉ. विक्रांत ने कहा- स्वतंत्र रूप से परीक्षा होने पर पास हो गए

- IIT जोधपुर कर रहा मस्तिष्क के रहस्यों पर रिसर्च: ब्रेन वेव्स याददाश्त में कमी का पहले से संकेत दे सकेंगी, भावनाओं को समझने में मदद मिलेगी

- 'भास्कर समाधान' में एक क्लिक पर हल: रेलवे लाइन एरिया से उठा कचरा, शास्त्री नगर में पार्क का टूटा बिजली पोल सुधारा, संजय बने 'पब्लिक के स्टार'

- जोधपुर में 27जुलाई को आधे शहर में नहीं आएगा पानी: 28 और 29 को कई इलाकों का सप्लाई शेड्यूल बदलेगा, लाइनों के मेंटेनेंस का होगा काम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें