राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट: कालीसिंध बांध के चार गेट खोले, 3 जिलों में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओवरफ्लो - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain: Dungarpur Banswara Pratapgarh Dams Overflow राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट:कालीसिंध बांध के चार गेट खोले, 3 जिलों में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain: Dungarpur Banswara Pratapgarh Dams Overflow
राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट:कालीसिंध बांध के चार गेट खोले, 3 जिलों में 8 इंच तक पानी बरसा, बांध ओवरफ्लो
- कॉपी लिंक
राजस्थान में 22 जिलों में बरसात का अलर्ट है। झालावाड़ में कालीसिंध बांध के चार और गेट खोले गए। इससे पहले बांध के दो गेट करीब दो-दो मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में आज भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जबकि पश्चिमी राजस्थान में आज भी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़-बांसवाड़ा के एरिया में 8 इंच तक बरसात हुई।
भारी बारिश का ये दौर 17 सितंबर शाम 6 बजे बाद शुरू हुआ, जो 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इधर बीकानेर में भी शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोलायत इलाके में 3 इंच बरसात हुई।
दो दिन से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट हुई है।
सबसे पहले देखिए- प्रदेश में बारिश की स्थिति
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
मानसून के बड़े अपडेट्स
नदियों-बांधों का जलस्तर बढ़ा: 17 सितंबर शाम 6 बजे से 18 सितंबर सुबह 8 बजे तक हुई भारी बारिश से नदियों में पानी की आवक होने से बांधों का जलस्तर बढ़ गया।
माही बजाज सागर बांध का गेज शुक्रवार को 274.85 आरएल मीटर से बढ़कर 274.95 आरएल मीटर तक पहुंच गया। वहीं बीसलपुर बांध का गेज 314.03 आरएल मीटर से बढ़कर 314.05 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
डूंगरपुर में सोमकमला अंबा बांध का गेज 10.75 आरएल मीटर से 10.80 आरएल मीटर, उदयपुर के पास जयसमंद बांध का गेज 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 और प्रतापगढ़ में जाखम बांध का स्तर 27 से बढ़कर 27.20 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
पश्चिमी विक्षोभ से तूफानी बरसात: पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अलावा फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई। बीकानेर के कोलायत में 70MM पानी बरसा। बारिश से पश्चिमी राजस्थान के तापमान में गिरावट हुई और यहां गर्मी-उमस से राहत मिली।
रात में ठंडक बढ़ी, 20 डिग्री से नीचे आया पारा: बारिश होने और हवा चलने का असर अब तापमान पर दिखने लगा। रात ठंडी होने लगी हैं। सीकर, अजमेर, सिरोही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। कोटा में पारा 6 डिग्री तक गिर गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर: गुरुवार के हुई बारिश का असर मौसम पर दिखने लगा है। शुक्रवार दिनभर मौसम में ठंडक रही। यहां अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री तक गिर गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
उदयपुर: शुक्रवार को दिन के तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दरअसल, यहां बुधवार रात से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक रुक रुककर बारिश का दौर चला था। मौसम सुहावना हो गया। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। हवा में ठंडक बनी रही। आज का दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोटा: यहां दिनभर बादल छाए रहे। अलग अलग इलाकों में रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े 5 बजे तक 1 एमएम बारिश हुई। जबकि 24 घंटे में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
अलवर: शुक्रवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। सुबह और दोपहर के समय धूप रही, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में गर्मी का असर कम रहा। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अलवर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
अजमेर: गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम में ठंडक रही। लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। शुक्रवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
जोधपुर: शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम को शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य के करीब रहा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं जताई है।
सीकर: शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शाम को ग्रामीण इलाकों में हल्के बादल छाए। सीकर में मानसून की औपचारिक विदाई से पहले तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।
….
मौसम की ये खबर भी पढ़िए…
राजस्थान में 16 साल में सबसे कम बारिश:जालोर, पाली और बांसवाड़ा बरसात को तरसे, सितंबर में भी मई जैसी बिजली की डिमांड
राजस्थान में पिछले 16 साल के इतिहास में इस बार सबसे कमजोर मानसून रहा है। कोटा-झालावाड़-बांसवाड़ा जैसे जिलों में जहां बारिश से नदियां उफान पर रहती थीं। पूरी खबर पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


