अलवर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं: जयपुर में बरसात, 22 जिलों में कल का अलर्ट; 15 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है मानसून - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Update | Yellow Alert For Kota Bharatpur Rain अलवर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं:जयपुर में बरसात, 22 जिलों में कल का अलर्ट; 15 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है मानसू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Update | Yellow Alert For Kota Bharatpur Rain
अलवर में तेज बारिश, सड़कें डूबीं:जयपुर में बरसात, 22 जिलों में कल का अलर्ट; 15 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है मानसून
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। जयपुर में भी शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में मानसू
मौसम विभाग ने 12 सितंबर को 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। सभी शहरों में गुरुवार को दिनभर तेज धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी हुई। 10 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
मौसम की बड़ी अपडेट्स
सामान्य से ऊपर रहेगा तापमान: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 24 सितंबर तक प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश का दौर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
दिन में गर्मी बढ़ी: राजस्थान में बारिश का दौर थमने के कारण दिन में गर्मी तेज होने लगी है। गुरुवार को पिलानी (झुंझुनूं) में दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर: गुरुवार सुबह से देर शाम तक आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप रहने से यहां अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है।
उदयपुर: गुरुवार सुबह से ही तेज धूप रही। लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बाजार में इसका असर दिखाई दिया। तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा: गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही। लगातार चौथे दिन बारिश नहीं हुई। तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम में बदलाव से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे।
अलवर: गुरुवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा। दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान करीब 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 13 सितंबर से मौसम में बदलाव हो सकता है।
सीकर: गुरुवार सुबह से धूप खिली रही। सीकर जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में कहीं बारिश नहीं हुई। 3 दिन पहले हुई बारिश के बाद अब आसमान में बादल छंट चुके हैं। फिलहाल अगले 24 घंटे तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया है।
अजमेर: मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने से गुरुवार को भी बारिश नहीं हुई। सुबह से धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी और उमस का असर रहा। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर: गुरुवार को गर्मी का असर बना रहा। सुबह से ही धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


