राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जोधपुर संभाग में मतदान जारी, तिंवरी में सबसे ज्यादा 36.63% मतदान
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जोधपुर संभाग में मतदान जारी, तिंवरी में सबसे ज्यादा 36.63% मतदान जोधपुर संभाग के नगर निकायों में मतदाता उत्साह से मतदान कर रहा है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई. Published : Septembe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जोधपुर संभाग में मतदान जारी, तिंवरी में सबसे ज्यादा 36.63% मतदान
जोधपुर संभाग के नगर निकायों में मतदाता उत्साह से मतदान कर रहा है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई.
Published : September 9, 2026 at 12:04 PM IST
जोधपुर: राजस्थान में प्रथम चरण के निकाय चुनाव के तहत 162 नगरीय निकायों में मतदान जारी है. जोधपुर संभाग की नगर परिषद व नगरपालिकाओं में मतदाता उत्साह से मतदान केंद्रों पर आ रहे हैं. जिले की 6 नगर पालिकाओं में बुधवार सुबह 7:15 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह 10 बजे तक जिले में औसत 30% से ज्यादा मतदान हो चुका है. सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. सबसे ज्यादा मतदान तिंवरी नगर पालिका में 36.63% दर्ज किया गया. जिला प्रशासन के अनुसार सभी बूथों पर मतदान सुव्यवस्थित तरीके से चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
सुबह 10 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत के अनुसार तिंवरी नगरपालिका में सर्वाधिक 36.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यहां कुल 25 वार्डों में 12,506 मतदाता हैं, जिनमें से 4,581 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी प्रकार मथानिया नगरपालिका में 34.72 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां 25 वार्डों के 14,310 मतदाताओं में से 4,968 मतदाताओं ने मतदान किया. बालेसर सत्ता नगरपालिका में 34.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां 25 वार्डों में कुल 15,359 मतदाता हैं तथा प्रातः 10 बजे तक 5,319 मतदाताओं ने वोट डाला.
पढ़ें: 162 नगरीय निकायों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 26.45 फीसदी पड़े वोट
अन्य नगरपालिकाओं में भी मतदाताओं में उत्साह: बिलाड़ा नगरपालिका में सुबह 10 बजे तक 8,413 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल 28,510 मतदाताओं का 29.51 प्रतिशत है. बिलाड़ा नगरपालिका के कुल 36 वार्डों में से 4 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए वहां कुल मतदान प्रतिशत कम दिख रहा है, क्योंकि 4 वार्डों के वोटर वोट नहीं डाल रहे. भोपालगढ़ नगरपालिका में 25 वार्डों के कुल 19,465 मतदाताओं में से 5,407 मतदाताओं ने मतदान किया. यहां 27.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. वहीं पीपाड़ शहर नगरपालिका में कुल 35 वार्डों के 29,485 मतदाताओं में से 8,177 मतदाताओं ने सुबह 10 बजे तक मतदान किया. यहां 27.73 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


