महिला के हाथों से पकड़ा गया नशे का कारोबार, पति की भूमिका का भी खुलासा
जयपुर पुलिस ने स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से बड़ी मात्रा में स्मắc और नकद बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा है कि महिला का पति उसे नशा लाकर देता था, जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी। सूत्र: दैनिक भास्कर, जयपुर

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Smack Peddling Case | Woman Arrested For Selling Drugs
जयपुर में स्मैक बेचने वाली महिला गिरफ्तार:पति बाहर से लाता था नशा, पत्नी पुड़िया बनाकर 200-300 रुपए में करती थी बिक्री
- कॉपी लिंक
जयपुर ईस्ट पुलिस ने स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 7 ग्राम 15 मिलीग्राम स्मैक और बिक्री से प्राप्त 17,200 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला बाहर से स्मैक मंगवाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर जयपुर
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रताप नगर क्षेत्र में स्मैक बेच रही रेखा सांसी (28) पत्नी सोनू सांसी को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से तारपुरा, थाना दादिया, जिला सीकर की रहने वाली है और वर्तमान में खानिया बांधा कच्ची बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर में रह रही थी।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम 15 मिलीग्राम स्मैक और 17,200 रुपए नकद बरामद किए। बरामद नकदी को स्मैक बिक्री की राशि माना जा रहा है। आरोपी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से स्मैक बेचने का काम कर रही थी। उसका पति सोनू सांसी बाहर से स्मैक लाकर देता था, जिसे वह 200 और 300 रुपए की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचती थी। स्मैक खत्म होने पर उसका पति दोबारा नई खेप उपलब्ध करा देता था। महिला आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर भी स्मैक की बिक्री करती थी।
पुलिस अब आरोपी महिला से स्मैक की सप्लाई चेन, उसके पति की भूमिका और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में इसकी आपूर्ति की जाती थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी ट्रांसपोर्ट नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन 'क्लीन स्वीप' के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


