होमसेहतजयपुर: ग्रामीण सेवा शिविरों में अव्वल, 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण
सेहत

जयपुर: ग्रामीण सेवा शिविरों में अव्वल, 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में जयपुर जिला पूरे राजस्थान में पहले स्थान पर पहुंच गया है, जहां स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और अन्य विभागों ने मिलकर 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण किया। इस अभियान में पीएम आवास, स्वच्छता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाखों लोग लाभान्वित हुए।

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:16 am बजे
जयपुर: ग्रामीण सेवा शिविरों में अव्वल, 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Tops The State In Rural Service Camps, 20 Lakh Works Resolved

ग्रामीण सेवा शिविरों में जयपुर प्रदेश में अव्वल, 20 लाख कार्यों का निस्तारण

- कॉपी लिंक

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के समग्र प्रदर्शन में जयपुर जिला पूरे राजस्थान में पहले स्थान पर पहुंच गया है। कलेक्टर संदेश नायक की मॉनिटरिंग के चलते प्रति शिविर औसत कार्यों के आधार पर जयपुर ने यह उपलब्धि हासिल की। 12 जून से शुरू हुए शिविरों में 25 जून तक 1

स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि विभाग की भी बड़ी भूमिका

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के उपचार, एनसीडी स्क्रीनिंग और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 3.19 लाख से अधिक कार्य संपादित किए। पशुपालन विभाग ने 84 हजार से अधिक मवेशियों का उपचार किया, 1.47 लाख पशुओं का टीकाकरण किया तथा 12,001 पशुओं का ‘मंगला पशु बीमा’ किया। ऊर्जा विभाग ने बिजली से जुड़ी 23,384 शिकायतों में से 23,327 का समाधान किया, जबकि पेयजल से जुड़े 14,611 मामलों का निस्तारण किया गया। कृषि विभाग ने 2 लाख किसानों को जागरूक कर 1,017 पीएम फसल बीमा पॉलिसियां वितरित कीं।

पीएम आवास, स्वच्छता और योजनाओं से जुड़े लाखों लोग

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पीएम आवास (ग्रामीण) और स्वच्छता से जुड़े 6.46 लाख से अधिक कार्य पूरे किए। साथ ही 3.12 लाख लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 17.28 लाख से अधिक आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया।

सहकारिता, वन और श्रम विभाग ने भी दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति

सहकारिता विभाग ने 1.19 लाख प्रकरणों का निस्तारण किया। वन विभाग ने 530 मामलों का निपटारा कर 1.91 लाख पौधे वितरित किए। वहीं श्रम विभाग ने 25,435 श्रमिकों का पंजीकरण कर टूलकिट के लिए राशि स्वीकृत की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें