राजस्थान में बेंगाबाद के 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत
राजस्थान में बेंगाबाद के 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत बेंगाबाद, ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ के 20 वर्षीय भगलु पुजहर की राजस्थान में मजदूरी करते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि भगलु अविवाहित था और परिव…

सौजन्य से:- Live Hindustan
राजस्थान में बेंगाबाद के 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत
बेंगाबाद, ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ के 20 वर्षीय भगलु पुजहर की राजस्थान में मजदूरी करते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि भगलु अविवाहित था और परिवार के लिए सहारा बनने गया था। ग्रामीणों ने सरकार से प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। रोजी-रोटी के लिए दो माह पहले राजस्थान गए ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ के 20 वर्षीय युवक भगलु पुजहर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक भगलु पुजहर, पिता सकलदेव पुजहर, ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ का रहनेवाला था। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वह दो माह पूर्व मजदूरी करने राजस्थान गया था।
घटना का विवरण
परिजनों के अनुसार, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। गांव में भगलु की मौत से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि भगलु मेहनती युवक था और परिवार का सहारा बनने के लिए परदेस गया था।
सरकार की भूमिका
स्थानीय समाजसेवियों ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि लगातार दूसरे प्रदेशों में प्रवासी मजदूरों की मौत हो रही है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच और बीमा जैसी योजनाओं को धरातल पर सख्ती से लागू किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। बतला दें कि हाल ही के दिनों मे नईटांड़ के दामोदर प्रसाद वर्मा की गुजरत के सूरत शहर में मौत हो गई थी। बेरोजगारी के आलम झेल रहे ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अन्य प्रदेशों में पलायन कर रहे और प्रवासियों की आकस्मिक मौत जैसी घटना की मार से परिवार पर शामत टूट रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: वीबी-जी रैम-जी योजना 1 जुलाई को लॉन्च की जाएगी; सीएम ने सेवा शिविरों को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया

जयपुर: ग्रामीण सेवा शिविरों में अव्वल, 20 लाख से अधिक कार्यों का निस्तारण

अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलो घटिया पनीर की खेप पकड़ी, 419 किलो पनीर मौके पर नष्ट


