होमकृषिपाली में तेज बारिश, 20 जिलों में अलर्ट: डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 17 सितंबर तक जारी रहेगा दौर - Jaipur News
कृषि

पाली में तेज बारिश, 20 जिलों में अलर्ट: डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 17 सितंबर तक जारी रहेगा दौर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain In Kota Udaipur Divisions पाली में तेज बारिश, 20 जिलों में अलर्ट:डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 17 सितंबर तक जारी रहेगा…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
पाली में तेज बारिश, 20 जिलों में अलर्ट:  डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 17 सितंबर तक जारी रहेगा दौर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain In Kota Udaipur Divisions

पाली में तेज बारिश, 20 जिलों में अलर्ट:डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 17 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

- कॉपी लिंक

पाली में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद तेज बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग जयपुर ने राज्य में 17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले उदयपुर संभाग में 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम 6 बजे तक भारी बारिश हुई। डूंगरपुर, बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा।

बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम जो दक्षिणी राजस्थान और उससे लगते गुजरात, मध्य-प्रदेश पर एक्टिव है। इससे इन इलाकों में भारी बारिश हुई। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में रहा।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

3 इंच तक बारिश: पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के रायपुर में 75MM तक पानी बरसा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद जिले में भी 21MM बारिश दर्ज हुई। इनके अलावा सोमवार को सिरोही, प्रतापगढ़, जालौर, बारां, जयपुर, जोधपुर, पाली, अजमेर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे पहले 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की सुबह बांसवाड़ा के लुहाड़ियां और डूंगरपुर के सागवाड़ा 109-109MM बरसात दर्ज हुई थी।

राजस्थान में कहां एक्टिव है मानसून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अब दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो गई और ये गुजरात के नलिया से निकलकर लो-प्रेशर सिस्टम से होकर राजगढ़, दमोह, पेन्ड्रा रोड, राउरकेला, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। लो-प्रेशर सिस्टम अभी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की सीमा के आसपास एक्टिव है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने से राज्य में अगले दो दिन और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी: इस साल पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहा है। इस एरिया के ज्यादातर जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। बारिश कम होने से इन जिलों में सितंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बाद भी तापमान 40 डिग्री के करीब है। सोमवार से सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में रिकॉर्ड हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें