यात्रियों को राहत : उदयपुर से चलने वाली 2 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Relief For Passengers: Two Trains Running From Udaipur To Have Additional Coaches यात्रियों को राहत : उदयपुर से चलने वाली 2 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे - कॉपी लिंक उदयपुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Relief For Passengers: Two Trains Running From Udaipur To Have Additional Coaches
यात्रियों को राहत : उदयपुर से चलने वाली 2 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
- कॉपी लिंक
उदयपुर | रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर से जुड़ी दो प्रमुख रेल सेवाओं में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे उदयपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 10 सितंबर से 30 सितंबर तक तथा उदयपुर सिटी से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी का डिब्बा अस्थाई रूप से बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी में उदयपुर सिटी से 10 से 30 सितंबर तथा असारवा से 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक द्वितीय साधारण श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।
रेलवे के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इन रेल सेवाओं में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और त्योहारी व बढ़ते यात्री यातायात के दौरान सफर करने वालों को सुविधा मिलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20995/20996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में अजमेर से 12 से 26 सितंबर तथा असारवा से 13 से 27 सितंबर तक दो द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जाएंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


