होमसेहतउदयपुर में कुछ जगह झमाझम, ओगणा में 2 इंच बारिश: मौसम विभाग का आज ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट - Udaipur News
सेहत

उदयपुर में कुछ जगह झमाझम, ओगणा में 2 इंच बारिश: मौसम विभाग का आज ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Orange Alert: Heavy Rain Causes Temperature Drop उदयपुर में कुछ जगह झमाझम, ओगणा में 2 इंच बारिश:मौसम विभाग का आज ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:05 am बजे
उदयपुर में कुछ जगह झमाझम, ओगणा में 2 इंच बारिश:  मौसम विभाग का आज ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Orange Alert: Heavy Rain Causes Temperature Drop

उदयपुर में कुछ जगह झमाझम, ओगणा में 2 इंच बारिश:मौसम विभाग का आज ऑरेंज अलर्ट, बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट

- कॉपी लिंक

उदयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है और शहर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो बाकी इलाकों में बूंदाबांदी होकर रह गई। इससे पहले बीती रात को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इधर, बीते चौबीस घंटे में उदयपुर के ओगणा में 2 इंच बारिश दर्ज की गई।

इधर, जयपुर मौसम केंद्र ने आज भी उदयपुर सहित संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के कोर्ट चौराहा, अस्पताल मार्ग और शास्त्रीसर्कल क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई लेकिन कुछ देर बाद वापस रुक गई। इसी प्रकार शहर के अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

इधर, डबोक मौसम केंद्र के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री से. रहा।

उदयपुर में दिन और रात, दोनों के तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होने से सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत अधिक ठंडा महसूस हुआ, जबकि दिन का तापमान भी रविवार की तुलना में 1.2 डिग्री से. कम रहा।

मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा कहते है कि उदयपुर में आने वाले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और वर्षा जारी रहेगी। साथ ही तापमान यथावत बना रहेगा और नमी अधिक होने के कारण उमस वाली गर्मी का अहसास होगा।

उदयपुर में आज सुबह 8 बजे तक पिछले चौबीस घंटे की बारिश (मिलीमीटर में)

पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें