सात साल के मासूम के लिए शानदार सफलता: जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने 3.7 किलो का कैंसर ट्यूमर हटाया
सात साल के एक मासूम ने जोधपुर एम्स में एक जटिल ऑपरेशन के बाद विश्वसनीय जीवन प्राप्त किया, जिसमें उसके शरीर से 3.7 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसका नया जीवन दिया गया। इसके अलावा, टीम का क्रेजी इस सर्जरी को सम्पादित करना है जो बच्चों की सर्जरी करने के दृष्टिकोण से एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी रही।

सौजन्य से:- Jagran
जोधपुर एम्स के डॉक्टरों का कमाल: सात साल के मासूम के पेट से निकाला 3.7 किलो का कैंसर ट्यूमर
एम्स जोधपुर के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए सात वर्षीय बच्चे के शरीर से 3.7 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालकर उसे न ...और पढ़ें
HighLights
- ट्यूमर पूरी दाहिनी किडनी को नष्ट कर पेट के अधिकांश हिस्से में फैल चुका था
- ट्यूमर के कारण लीवर, अग्न्याशय, आंतें और मूत्राशय अपनी सामान्य स्थिति से हट गए थे
जागरण संवाददाता, जोधपुर। एम्स जोधपुर के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए सात वर्षीय बच्चे के शरीर से 3.7 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया।
बच्चा पिछले लगभग चार वर्षों से पेट के दाहिने हिस्से में लगातार बढ़ रही सूजन से परेशान था। एम्स में किए गए सीटी स्कैन में पता चला कि ट्यूमर का आकार लगभग 24 × 21 × 18 सेंटीमीटर हो चुका था।
यह पूरी दाहिनी किडनी को नष्ट कर पेट के अधिकांश हिस्से में फैल चुका था। ट्यूमर के कारण लीवर, अग्न्याशय, आंतें और मूत्राशय अपनी सामान्य स्थिति से हट गए थे।
सर्जरी के दौरान चिकित्सकों ने दाहिनी किडनी तथा पूरी मूत्रवाहिनी (यूरेटर) को ट्यूमर सहित निकाल दिया। इस उपलब्धि पर डॉ. राहुल सक्सेना ने कहा कि यह हमारे संस्थान में बच्चों पर की गई सबसे चुनौतीपूर्ण सर्जरी में से एक थी।
ट्यूमर का आकार अत्यंत बड़ा था और उसने शरीर की सबसे महत्वपूर्ण रक्त वाहिका को प्रभावित कर दिया था। इसकाश्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को जाता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर तक पहुंचा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, विभाग का घेराव, प्रदेशव्यापी महापड़ाव की चेतावनी

भूपेन्द्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल: चार निजी सचिव हटाए गए; दो की सेवाएं समाप्त - जयपुर न्यूज़

जयपुर में नगरफोर्ट के मुकेश गुर्जर की मौत - Tonk News


