होमशिक्षा-करियरचांदीपुरा वायरस: राजस्थान में बढ़ा अलर्ट, 75 घरों में किया सर्वे, स्कूलों में बच्चों की जांच
शिक्षा-करियर

चांदीपुरा वायरस: राजस्थान में बढ़ा अलर्ट, 75 घरों में किया सर्वे, स्कूलों में बच्चों की जांच

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में हुई 2 बच्चियों की मौत के बाद चांदीपुरा वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। गुजरात में इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी, अब तक 3 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। सरकार ने घर-घर सर्वे और स्कूलों में बच्चों की जांच को तेज किया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार25 जुलाई 2026 को 10:10 am बजे
चांदीपुरा वायरस: राजस्थान में बढ़ा अलर्ट, 75 घरों में किया सर्वे, स्कूलों में बच्चों की जांच

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Dungarpur

- Chandipura Virus Outbreak | Rajasthan Girls Die In Gujarat Hospitals

राजस्थान में खतरनाक वायरस से 2 बच्चियों की मौत:गुजरात में चल रहा था इलाज, 75 घरों में किया सर्वे; जानें- क्या हैं लक्षण

- कॉपी लिंक

गुजरात में इलाज के दौरान राजस्थान की 2 बच्चियों की मौत हो गई थी। दोनों में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है। डूंगरपुर जिले के रतनपुरा गांव की 6 साल की बच्ची का इलाज गुजरात के हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में चल रहा था। वहीं सिरोही जिले की 2 साल की बच्ची क

इन 2 मौतों के बाद राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य टीमों ने उन गांवों का दौरा किया, जहां पीड़ित बच्चियां रहती थीं। ताकि स्क्रीनिंग और बचाव के उपाय किए जा सकें।

मौत के 8 दिन बाद मिली लैब रिपोर्ट

डूंगरपुरा के रतनपुरा गांव की 6 साल की बच्ची 12 जुलाई को बीमार हुई थी। परिवार ने उसे 13 जुलाई को सीमलवाड़ा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। फिर मेघरज और मोडासा के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए।

14 जुलाई को गुजरात में हिम्मतनगर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बच्ची में चांदीपुरा वायरस के लक्षण होने से 14 जुलाई को सैंपल लिए गए थे। 15 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे बच्ची की मौत हो गई थी।

23 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग को गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर से जांच की रिपोर्ट मिली। इसमें चांदीपुरा वायरस (CHPV) पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट बढ़ा दिया है। 15 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

रतनपुरा गांव में 75 घरों का सर्वे किया

डूंगरपुर के सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने कहा- हमने सीमलवाड़ा ब्लॉक के रतनपुरा गांव में 75 घरों का सर्वे किया। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की, लेकिन चांदीपुरा वायरस का कोई संदिग्ध मामला नहीं मिला।

राजस्थान में अब तक चांदीपुरा वायरस के 3 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें ये 2 मौतें भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर में बच्चों की स्क्रीनिंग तेज कर दी है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीमें बच्चों में तेज बुखार, उल्टी, दौरे और होश में बदलाव जैसे लक्षणों की जांच कर रही हैं। जो आमतौर पर एक्यूट एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारी से जुड़े होते हैं।

घर-घर सर्वे और स्कूलों में बच्चों की जांच प्रक्रिया तेज की

स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे और स्कूलों में बच्चों की जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। लोगों से किसी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की अपील की है। वहीं पशुपालन विभाग की ओर से मवेशियों की जांच करते हुए स्प्रे करवाया जा रहा है।

ग्राफिक में समझें, कैसे करें बचाव…

यह खबर भी पढ़िए...

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें