राजस्थान में रूफ टॉप सोलर प्लांटों की बढ़ती संख्या
राष्ट्रीय स्तर पर सूर्य घर योजना में राजस्थान पांचवें स्थान पर, जयपुर सबसे आगे से लगे प्लांटों की संख्या

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Ranks Fifth In The Country
राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर:प्रदेश में 2.70 लाख रूफ टॉप सोलर प्लांट लगे, जयपुर सबसे आगे
- कॉपी लिंक
- पीएम सूर्यघर बिजली योजना- 1043 मेगावाट क्षमता से दिन में डिस्कॉम्स को मिल रही बिजली, लोगों को 1815 करोड़ सब्सिडी मिली
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रदेश के घरों पर दो लाख 70 हजार 90 रूफटॉप सोलर प्लांट लग चुके हैं। घरों की छत 1043 मेगावॉट क्षमता के सोलर प्लांट लगने से डिस्कॉम्स को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है। राज्य में अब तक दो लाख 79 हजार 50 उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने पर 1815 करोड़ रुपए की सब्सिडी मिल चुकी है। सबसे ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट जयपुर डिस्कॉम में 95 हजार 181 लगे हैं।
वहीं जोधपुर डिस्कॉम में 84 हजार 995 और अजमेर डिस्कॉम में 89 हजार 912 प्लांट लगे हैं। प्रदेश में रोजाना 1200 सोलर प्लांट लग रहे हैं। योजना में अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का प्लांट लगाने पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी का प्रावधान है। वहीं मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को 17 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान देश में पांचवे स्थान पर है। राजस्थान से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व केरल में लग चुके हैं।
पांच जिले सबसे आगे
पीएम सूर्यघर योजना में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने में जयपुर जिला सबसे आगे है। जयपुर में 56 हजार 909 प्लांट लग चुके है। वहीं गंगानगर में 25 हजार 027, सीकर में 16 हजार 504 प्लांट, हनुमानगढ़ में 15 हजार 186 प्लांट और झुंझुनूं में 14 हजार 630 प्लांट लगे हैं।
जोधपुर ग्रामीण सर्किल में लगे केवल 10 प्लांट : प्रदेश में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने में जोधपुर ग्रामीण सर्किल सबसे पीछे है। यहां पर केवल 10 प्लांट ही लग सके है। वहीं दूदू में 8 प्लांट, जयपुर ग्रामीण में 48 प्लांट लगे है।
इंस्टॉलेशन दोगुना करने का लक्ष्य
मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफ-टॉप सोलर पैनलों के इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) ने इस वर्ष लक्ष्य दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पिछले दिनों रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) ने केन्द्र सरकार के वित्तीय सहयोग से चलाई जा रही आरडीएसएस तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाओं के क्रियान्वयन में और गति लाने के निर्देश दिए थे। आरईसी रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना की राष्ट्रीय क्रियान्वयन एजेंसी है।
डिस्कॉम ने किए कई नवाचार : डिस्कॉम ने रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए एसओपी जारी कर स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाया है। योजना में आवेदन करते समय उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लेने, प्लांट स्थापित होने के बाद ही सभी तरह के चार्जेज बिजली बिल के माध्यम से लेने, बढ़ी हुई सुरक्षा राशि नहीं लेने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर योजना में कनेक्शन के आवेदनों के लिए अलग से प्राथमिकता रखने, मीटर परीक्षण शुल्क एवं नेट मीटरिंग एग्रीमेन्ट की जरूरत नहीं है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: मकान बिक्री विवाद पर युवा शक्ति मंच का आरोप, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को भेजा मुख्य सचिव एक्सटेंशन प्रस्ताव

राजस्थान ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 144 नई बसें जोड़ीं, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई


