होमराजनीतिमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को भेजा मुख्य सचिव एक्सटेंशन प्रस्ताव
राजनीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को भेजा मुख्य सचिव एक्सटेंशन प्रस्ताव

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास का एक वर्ष का एक्सटेंशन प्रस्ताव भेजा है. यहां देखें क्यों और कैसे हुआ यह फैसला.

First India News के अनुसार28 जुलाई 2026 को 03:27 pm बजे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को भेजा मुख्य सचिव एक्सटेंशन प्रस्ताव

सौजन्य से:- First India News

जयपुर : मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को 1 वर्ष का एक्सटेंशन मिलेगा. उनके उत्कृष्ट कार्य एवं केंद्र सरकार के साथ कोआर्डिनेशन को देखते हुए एक्सटेंशन मिल रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. 24 जुलाई को केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है.

मुख्य सचिव 31 अगस्त को रिटायर हो रहे थे. लेकिन अब मुख्यमंत्री की सिफारिश पर केंद्र सरकार उन्हें एक वर्ष का एक्सटेंशन देने जा रही है. सूत्रों के अनुसार अखिल अरोड़ा की परफॉर्मेंस को देखते हुए इस स्टेज पर मुख्यमंत्री सीएमओ में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं चाहते थे और इस प्रकार अब वी श्रीनिवास- अखिल अरोड़ा की जोड़ी सीएम भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के मैंडेट को लागू करती रहेगी.

अलबत्ता पिछले कुछ महीनो से दिल्ली में लगातार भजनलाल शर्मा का ग्राफ बढ़ रहा है. हर रोज नई योजनाओं की घोषणा और मुख्यमंत्री के ग्रामीण क्षेत्रों के जबरदस्त दौरों से ग्राफ बढ़ रहा है. वैसे भी अपना वजन घटाकर मुख्यमंत्री इन दिनों ज्यादा चुस्त दुरुस्त दिख रहे हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें