होमकृषिकोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम: डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में 4 इंच तक पानी बरसा - Jaipur News
कृषि

कोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम: डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में 4 इंच तक पानी बरसा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Weakens In Kota Udaipur Jodhpur LIVEकोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम:डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
कोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम:  डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में 4 इंच तक पानी बरसा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Weakens In Kota Udaipur Jodhpur

LIVEकोटपूतली में गाड़ियां फंसीं-पेड़ टूटे,अजमेर में 2 घंटे हाईवे जाम:डीग और करौली में सड़कें डूबीं, दौसा में 4 इंच तक पानी बरसा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में एक्टिव मानसून के कारण अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हुई। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे के एक हिस्से में पानी भर गया।

जलजमाव से नाराज दूरडंद के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 24 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। कोटपूतली शहर में जगह-जगह गाड़ियां फंस गईं। पेड़ टूटने से रास्ते बंद हो गए।

वहीं, सोमवार को भी जयपुर, चूरू, दौसा सहित कई जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई। चूरू के किरताण गांव में एक मकान पर बिजली गिर गई। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज से मानसून कमजोर होगा।

अब 7 अगस्त को तेज बारिश की चेतावनी है। अभी प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई।

मानसून के बड़े अपडेट्स

कई जिलों में बरसात: जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में सोमवार से शुरू हुआ धीमी बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। अजमेर के किशनगढ़ में हनुमानगढ़ मेगा हाईवे को पानी भरने के बाद दूरडंद गांव के लोगों ने जाम कर दिया। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़, डीग और करौली जिले में लगातार बरसात से सड़कें डूब गईं।

खाली मकान पर बिजली गिरी: चूरू जिले के अधिकतर इलाकों में मंगलवार सुबह तेज बरसात हुई। वहीं, सोमवार शाम को किरताण गांव में एक मकान पर बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में बाबूलाल मेघवाल का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है।

केवल 5 जिलों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के केवल 4 ही ऐसे जिले हैं, जहां अब तक मानसून की बारिश सामान्य या उससे थोड़ी ज्यादा हुई। इसमें अजमेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, श्रीगंगानगर शामिल हैं। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, पाली ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य की 75 फीसदी बरसात भी नहीं हुई।

आज से कमजोर होगा मानसून: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज मानसून ट्रफ लाइन नॉर्थ (उत्तर) की तरफ शिफ्ट हो गई। राज्य के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया। इस कारण जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश कम होगी। जबकि राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें