दुनिया के बेहतरीन होटलों में राजस्थान का जलवा, 2 लग्जरी होटल टॉप 100 में
Sign In Advertisement X ‘द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट होटल्स’ की 51 से 100 तक की रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस सूची में भारत के दो लग्जरी होटल शामिल हैं और खास बात यह ह…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
‘द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट होटल्स’ की 51 से 100 तक की रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस सूची में भारत के दो लग्जरी होटल शामिल हैं और खास बात यह है कि दोनों राजस्थान में हैं. दुनिया के बेहतरीन होटलों की यह सूची वहां मिलने वाले शानदार ठहरने और हॉस्पिटैलिटी के अनुभव को पहचान देती है. इस बार जयपुर के ‘द जौहरी’ और उदयपुर के ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ ने इसमें जगह बनाई है.
जयपुर के मशहूर जौहरी बाजार में स्थित 19वीं सदी की पुरानी हवेली ‘द जौहरी’ को इस सूची में 94वां स्थान मिला है. कभी ‘लाल हवेली’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस ऐतिहासिक इमारत को अब एक खूबसूरत बुटीक होटल में बदल दिया गया है. होटल की वेबसाइट के मुताबिक, यह इमारत आजादी से पहले के दौर में राज्य शासन और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी गतिविधियों का एक अहम केंद्र रही थी. इतिहास और आधुनिक सुविधाओं के मेल की वजह से यह होटल खास पहचान रखता है.
‘द जौहरी’ को 2025 में मिशेलिन गाइड की ओर से ‘वन मिशेलिन की’ भी मिली थी. यह सम्मान होटल के खास डिजाइन, अलग पहचान और बेहतरीन आतिथ्य के लिए दिया गया था. होटल में सिर्फ आठ सुइट्स हैं, जिनका डिजाइन जयपुर की शाही विरासत से प्रेरित है. यहां दो लोगों के लिए एक रात का किराया करीब ₹32,000 से शुरू हो सकता है. हालांकि, कीमत तारीख और बुकिंग के समय के हिसाब से बदलती रहती है.
Advertisement
पिछोला झील के किनारे बसा लग्जरी होटल
इस सूची में राजस्थान का दूसरा होटल उदयपुर का ‘द ओबेरॉय उदयविलास’ है, इसे 98वां स्थान मिला है. पिछोला झील के किनारे 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला यह होटल अपनी खूबसूरत लोकेशन और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है. होटल में बड़े-बड़े बगीचे, खूबसूरत प्रांगण, कई डाइनिंग स्पेस, स्पा और स्विमिंग पूल हैं। इसके कई कमरों और सुइट्स से पिछोला झील और आसपास के बगीचों का सुंदर नजारा दिखाई देता है.
‘द ओबेरॉय उदयविलास’ को मिशेलिन गाइड की ओर से ‘टू मिशेलिन कीज़’ मिली हैं. यह सम्मान होटल के बेहतरीन अनुभव और सुविधाओं को दर्शाता है. यहां दो लोगों के लिए एक रात का किराया करीब ₹44,000 से शुरू हो सकता है. कीमत कमरे और ठहरने की तारीख के अनुसार बदल सकती है.
दुनिया में बढ़ रही भारतीय हॉस्पिटैलिटी की पहचान
भारतीय होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले ‘प्रिक्स वर्सेल्स’ ने मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित ‘द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस’ को ‘वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल होटल्स 2026’ में शामिल किया था, वहीं, पुणे के ‘रोसो’ को ‘वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल रेस्टोरेंट्स 2026’ की सूची में जगह मिली थी.
आज के समय में लोग सिर्फ किसी जगह को देखने के लिए यात्रा नहीं करते, बल्कि वहां मिलने वाले अनुभव को भी उतनी ही अहमियत देते हैं. स्काईस्कैनर ट्रेंड्स रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, करीब 82 प्रतिशत नए जमाने के यात्री अपने ठहरने की जगह को ध्यान में रखकर गंतव्य चुनते हैं. अब ‘द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट होटल्स’ की मुख्य सूची का इंतजार है, जिसे आने वाले हफ्तों में जारी किया जाएगा.
---- समाप्त ----
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति वाले बहू के वेतन का 25 % सास को देने का आदेश दिया

Widow gets job after husband's death; Rajasthan HC orders 25% salary to mother-in-law

वाटिका ग्रुप: सुकून भरी जिंदगी का नया पता ‘जयपुर 21’ - Jaipur News


