चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, अलवर में मकान की छत गिरी; कल 19 जिलों में बारिश का अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, अलवर में मकान की छत गिरी; कल 19 जि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Bharatpur Sikar Alwar Churu Heavy Rainfall Update
चूरू में कई कॉलोनियों में पानी भरा:कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं, अलवर में मकान की छत गिरी; कल 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, चूरू, दौसा सहित कई जिलों में शनिवार को बरसात हुई। चूरू में लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। डीबी अस्पताल के दोनों गेट के सामने पानी जमा होने से मरीजों और स्टाफ को परेशानी ह
कोटपूतली-बहरोड़ जिले से निकलने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पानी भर गया। शहरी इलाकों में बाजार और घरों में पानी घुस गया। राजधानी जयपुर में लगातार दूसरे दिन सुबह से रुक-रुककर बरसात का दौर चला। अलवर के गोविंदगढ़ में एक मकान की छत गिर गई।
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में करीब 1 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान हॉस्पिटल रोड, इकबालपुरा और गौड़ाबास इलाकों में जलभराव हो गया। हॉस्पिटल रोड पर 3 फीट पानी भर गया। पानी निकालने से लिए पंप सेट लगाए गए।
रविवार को 19 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 9 अगस्त को 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जो 10 अगस्त को और तेज हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का ये दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने और 14-15 अगस्त से कमजोर पड़ने की संभावना जताई है।
राजस्थान में बारिश की स्थिति
ये जिले रहे सबसे गर्म
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बरसात: पिछले 24 घंटे में अलवर के कोटकासिम में 66MM, थानागाजी में 52MM, तिजारा में 20MM, करौली के हिंडौन में 28MM, करौली शहर में 30MM, सवाई माधोपुर के बरनाला में 22MM, मलारना डूंगर में 26MM, तलवाड़ा में 21MM, नागौर के मकराना में 19MM, हनुमानगढ़ के रावतसर में 22MM और चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में 32MM बरसात दर्ज हुई।
बारिश से पारा 6 डिग्री तक गिरा: लगातार बारिश होने और बादल छाए रहने से कई शहरों का तापमान भी शनिवार को 6 डिग्री तक गिर गया। चूरू, सीकर, पिलानी, हनुमानगढ़, सिरोही, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।
सबसे ज्यादा 39 डिग्री तापमान जैसलमेर में दर्ज हुआ। बाड़मेर में तापमान 37.6 डिग्री, बीकानेर में 36 डिग्री, जोधपुर में 35.4 डिग्री, फलोदी में 35.2 डिग्री, जालोर में 34.3 डिग्री, गंगानगर में 32.9 डिग्री, नागौर में 33.8 डिग्री, कोटा में 33 डिग्री और उदयपुर में 32.2 डिग्री दर्ज हुआ।
14 अगस्त से कमजोर होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से आज भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने, जहां मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की, मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
राजस्थान की मौसम से जुड़ी PHOTOS
मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान कैबिनेट ने वेतन संहिता और एक राज्य-एक चुनाव को मंजूरी दी

जयपुर में तीन दिन बारिश का अलर्ट: आज ग्रामीण इलाकों में 2 इंच तक बरसात हुई, सबसे ज्यादा बरसात शाहपुरा में 47 MM दर्ज - Jaipur News

न्यू इंद्रपुरी में कचरे के ढेर से बढ़ी आफत: आवारा मवेशियों का जमावड़ा और गंदगी, हरमाड़ा में सीवर चोक, सड़क पर बहते गंदे और बदबूदार पानी से खतरा - Jaipur News


