असंगठित उद्यमों में जयपुर देश में 18वां, रोजगार में 11वां; 4.85 लाख उद्यमों में 10.16 लाख लोगों को रोजगार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Ranks 18th In The Country In Unorganized Enterprises And 11th In Employment; 4.85 Lakh Enterprises Employ 10.16 Lakh People. असंगठित उद्यमों में जयपुर देश में 18वां, रोज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Ranks 18th In The Country In Unorganized Enterprises And 11th In Employment; 4.85 Lakh Enterprises Employ 10.16 Lakh People.
असंगठित उद्यमों में जयपुर देश में 18वां, रोजगार में 11वां; 4.85 लाख उद्यमों में 10.16 लाख लोगों को रोजगार
- कॉपी लिंक
राजस्थान के असंगठित क्षेत्र में जयपुर उद्यम और रोजगार, दोनों के लिहाज से सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की जिला स्तरीय रिपोर्ट के मुताबिक, असंगठित उद्यमों की संख्या में जयपुर देश में 18वें और कामगारों की संख्या में 11वें स्थान पर है। जयपुर में 4,84,873 असंगठित उद्यम हैं, जिनमें करीब 10,15,884 लोगों को काम मिल रहा है। प्रदेश में चूरू 3,18,817 उद्यम और 6,31,828 कामगारों के साथ दूसरे स्थान पर है।
बीकानेर में 1,80,041 उद्यम और 3,10,363 कामगार हैं, जबकि सीकर में उद्यमों की संख्या 1,73,082 है, लेकिन यहां 3,27,999 लोगों को रोजगार मिल रहा है। यानी उद्यमों की संख्या बीकानेर में ज्यादा है, जबकि कामगारों के मामले में सीकर आगे है। त्योहारी खरीदारी बढ़ने के साथ खुदरा कारोबार, सेवा और छोटे विनिर्माण से जुड़े उद्यमों को मांग बढ़ने की उम्मीद है।
प्रदेश की 37.11 फीसदी महिला उद्यमी झुंझुनूं में
{महिला स्वामित्व वाले प्रोपराइटरी उद्यमों की हिस्सेदारी में झुंझुनूं 37.11% के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। जयपुर में 24.87% है।
{नीमकाथाना के उद्यमों में ज्यादा बाहरी कामगार: - नीमकाथाना में हायर वर्कर एस्टेब्लिशमेंट्स की हिस्सेदारी 24% है। जयपुर में इनकी हिस्सेदारी 20.71%, जोधपुर में 20.01% और कोटा में 12.93% है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

वाटिका ग्रुप: सुकून भरी जिंदगी का नया पता ‘जयपुर 21’ - Jaipur News

2020 Kia Seltos 1353 cc कार जयपुर में ₹9.45 लाख में - CarDekho

Rajasthan targets 60 new CNG stations by December, pushes DPNG expansion


